City News Uttar Pradesh
बांदा प्रशासन रहे सावधान : कानून व्यवस्था का सवाल बन सकती है खाद !
उत्तर प्रदेश

बांदा प्रशासन रहे सावधान : कानून व्यवस्था का सवाल बन सकती है खाद !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में खाद की कमी के हालात जल्द नहीं बदले तो यह कानून व्यवस्था का सवाल बन सकती है! खरीफ सीजन में कुदरत के हाथों छले गए किसान रबी से आस लगाए हुए हैं। यही वजह है कि चालू सीजन में तेजी से फसल की तैयारी शुरू कर दी है।
ऐसे में किसानों के बीच खाद हासिल करने के लिए मारामारी की स्थिति मची हुई है।

बांदा प्रशासन रहे सावधान : कानून व्यवस्था का सवाल बन सकती है खाद !
Banda administration should be careful: Manure can become a law and order issue!

सरकारी बिक्री केंद्रों पर खाद हासिल करने के लिए किसानों को बड़े सवेरे से ही कतार लगानी पड़ती है फिर भी निराशा हाथ आती है। पिछले दिनों खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों ने जाम भी लगाया था। हालात किसानों को सहूलियतें देने के तमाम बड़े-बड़े दावों की पाले खोलते नजर आ रहे हैं।

बांदा प्रशासन रहे सावधान : कानून व्यवस्था का सवाल बन सकती है खाद !
Banda administration should be careful: Manure can become a law and order issue!

ये स्थिति तब है जब रबी सीजन बुवाई के पीक पर है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में खाद की मांग में और भारी इजाफा हो सकता है। किसानों के बीच मारामारी की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे निपटने के लिए शासन-प्रशासन को अभी से ही खाद की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। वितरण के पुख्ता इंतजाम बनाने होंगे।

बांदा प्रशासन रहे सावधान : कानून व्यवस्था का सवाल बन सकती है खाद !
Banda administration should be careful: Manure can become a law and order issue!

विदित हो कि चालू खरीफ सीजन में मौसम की बेरुखी की वजह से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। किसान रबी सीजन से आशान्वित हैं। यही वजह है कि सीजन की शुरुआत से ही खाद के लिए मारामारी मचने लगी है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल का कहना है की पुलिस खाद वितरण में प्रशासन का पूरा सहयोग कर रही है। आगे व्यवस्था को और भी चुस्त-दुरुस्त बनाया जाएगा। खाद वितरण केंद्रों के बाहर पुलिस के बंदोबस्त रहेंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के किसान खरबपति बनने की ओर अग्रसर : छूवा 80 अरब का आंकडा़ !

City News Uttar Pradesh

यूपी : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर खड़े क‍िए सवाल, कहा-बिगड़ते हालात का  संज्ञान लें राज्यपाल …

बजरंग दल की चिंतन बैठक : पढ़ाया गया मार्गदर्शन का पाठ …

City News Uttar Pradesh

मालती बासू ने मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया उद्घाटन: कहा- खेलों से होगा बच्चों का विकास

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की स्वाद युक्त अरहर पंत औऱ आइपीए किसानों की शान ! …

गणेश भवन में मनाई गई बालगंगाधर तिलक की जयंती : व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर हुई चर्चा

ब्रेकिंग न्यूज़