- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नेे शनिवार की सुबह शहर का भ्रमण किया। चहुंओर गंदगी देख उनका दिमाग भन्ना गया। निर्देश दिये की नियमित कायदे से सफाई हो अन्यथा कार्यवाई की जायेगी। उन्होंने जेएनपीजी काॅलेज मैैदान, विकास भवन के समीप, बाबूलाल चैराहा, गायत्री नगर, लोहिया पुल, खूंटी चैराहा, मर्दननाका आदि कूडे के स्थानों सघन निरीक्षण किया। जेएन काॅलेज मैैदान में एकत्र कूडे को उठानें एवं शौचालय नियमित संचालित रखने को कहा।

उन्होंने आवास विकास में कूडे एकत्र होने वाले स्थलों का निरीक्षण किया। अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन स्थानों से कूडे का उठान किया जा रहा है, उन स्थानों पर चूने का छिडकाॅव भी करायें। दो बडे डस्टबिन लगाये जायें। लोहिया पुल में एकत्र कूडे का उठान करने के साथ ही नाले की सफाई, कूडा डम्पिंग की छत को मरम्मत करानें के निर्देश दिये। डीएम नें खूंटी चैराहे में कूडा स्थल पर गौवंश एकत्र मिलने पर अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिये कि इन्हें गौशाला भेजवाये। इसकी नियमित चेकिंग हो कि गौवंश बाहर विचरण करते हुए न पाये जायें।

डीएम ने चूडी बजार में भी निरीक्षण किया। एक विद्युत के खम्भे में बहुत अधिक कनेक्शनों हेतु लगे तारों के जाल को हटाये जाने हेतु उप जिलाधिकारी को विद्युत अधिकारियों से समन्वय कर हटवाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिये कि तीन दिन के अंदर पूरे शहर के कूडे के स्थानों से कूडे उठान को प्रत्येक दशा में उठान कराकर डम्पिंग स्थल पर भेजने का कार्य सुनिश्चत करें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
