24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
महिला जज की चिट्ठी से भूचाल, सुप्रीम कोर्ट ने रातों-रात हाईकोर्ट से मांगा जवाब
उत्तर प्रदेश

महिला जज की चिट्ठी से भूचाल, सुप्रीम कोर्ट ने रातों-रात हाईकोर्ट से मांगा जवाब

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में तैनात महिला जज की चिठ्ठी से न्यायिक प्रणाली में भूचाल सा आ गया है। सुप्रीम कोर्ट नें इच्छा मृत्यु मांगने के पत्र औऱ कारणों पर रातों -रात हाई कोर्ट से जवाब मांगा है। यहां तैनात महिला जज की चिठ्ठी की गंभीरता को देखते हुए आधी रात को सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट शुक्रवार को दोपहर 11 बजे तक देने के लिए समय भी तय किया गया।

महिला जज की चिट्ठी से भूचाल, सुप्रीम कोर्ट ने रातों-रात हाईकोर्ट से मांगा जवाब
Woman judge’s letter creates shock, Supreme Court seeks reply from High Court overnight

हाई कोर्ट से स्टेटस रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले में सुप्रीम कोर्ट कोई बड़ा फैसला ले सकता है। सिविल जज ने बाराबंकी के जिला जज पर मानसिक और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी थी। महिला जज ने अपनी शिकायती पत्र में बाराबंकी में तैनाती के दौरान कोर्ट में दुर्व्यवहार और जिला जज द्वारा मानसिक व यौन शोषण की शिकायत का हवाला देते हुए पत्र में उल्लेख किया है कि मैंने 2022 में मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद और प्रशासनिक न्यायाधीश से इस मामले की शिकायत की थी। जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसी ने मुझसे पूछने की जहमत नहीं उठाई कि क्या हुआ ?

👉 51वां पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव चित्रकूट का भव्य उद्घाटन दिनांक 8 मार्च 2024 को होगा। स्थान राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)। आयोजक- राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सीतापुर चित्रकूट। संपर्क सूत्र- मोबाइल नंबर, 9450370428, 9721049620, 9125726711 || प्रशांत करवरिया ( प्रिंस ) कार्यकारी अध्यक्ष।इसके बाद मैंने जुलाई 2023 में उच्च न्यायालय की आंतरिक शिकायत समिति से शिकायत की थी। यह जांच भी बहुत धीमी गति से चली, इस जांच को पूरी होने में 6 महीने का समय लगा और एक हजार ईमेल लग गए। इलाहाबाद हाई कोर्ट से कोई न्याय न मिलने के कारण ही सिविल जज ने हताश होकर न सिर्फ सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजा बल्कि इस पत्र में महिलाओं को हमेशा शोषित रहने का संदेश देते हुए अपने लिए इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। गुरुवार को इस आशय का पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो जुडिशल क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उपभोक्ता आयोग ने एल आई सी पर 60 हजार ठोंका जुर्माना …

City News Uttar Pradesh

गर्मी की शुरुवात औऱ मच्छरों की हो गई भरमार: शहरियों में हाहाकार

“जौहरपुर” बालू खदान में अवैध खनन का “जौहर” : मुख्य मंत्री के “अरमांनों” की उड़ रही खिल्ली ?

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में ‘आसमान’ पर होगा ‘रामायण’ का मंचन: दिये भी ‘गगन’ में बिखेरेगें रोशनी

City News Uttar Pradesh Desk

सरदार पटेल जयंती : डीएम अनुराग नें बताया उनकी कथनी-करनी …

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार अंसारी का गिरोह देश का सबसे “खूंखार अपराधी गैंग”, हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी पर की बेहद गंभीर टिप्पणी

ब्रेकिंग न्यूज़