- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान विशिष्ट जनों के मुलाकात तक सिमट रहा है। मिशन 2024 के लिये इसे अनुकूल परिप्रेक्ष्य में राजनीतिक समीक्षक सही दिशा एवं दशा नहीं मान रहें। बिहार प्रांत के भाजपा प्रदेश मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य शंभू शरण पटेल के जन संपर्क में तो यहीं दिखा। भाजपा के अंदर खाने भी चर्चा का विषय बन गया। दरअसल मंगलवार को फतेहपुर बांदा एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रवास के दौरान बिहारी बाबू नें मात्र गांव एवं कस्बों में सिर्फ विशिष्ट जनों से भेंट किया।

तिंदवारी विधान सभा में वेदा घाट, पैलानी, जसपुरा में पार्टी की नीतियों एवं मोदी की कार्यशैली की प्रशंसा की। लेकिन आम जनों से दूरी बनाये रखी। महा संपर्क अभियान के तहत बांदा के एक होटल में राज्यसभा सांसद ने प्रबुद्ध जनों एवं विशेष व्यापारियों से भेंट की। एक बार फिर मोदी सरकार की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईमानदार सोच और असरदार काम के साथ केंद्र की मोदी सरकार जरूरतमंदों के साथ खड़ी है। भाजपा की आरंभ से लेकर अंत तक की योजनाओं का जनहित में विश्लेषण किया।

इस विशिष्ट मुलाकातों में भाजपा अध्यक्ष संजय सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, क्षेत्रीय मंत्री अवधेश मिश्रा, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी आदि भी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
