27.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
राजनीति : लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्षी एकता को लगेगा झटका ? डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस दावे ने बढ़ाई टेंशन !
उत्तर प्रदेशराजनीति

राजनीति : महाभारत से कम नहीं है 2024 का चुनाव, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने आखिर क्यों कही ये बात

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि जितनी लड़ाई बूथ पर लड़नी पड़ती है उससे ज्यादा लड़ाई सोशल मीडिया पर लड़नी पड़ती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस समय जो युद्ध है वह महाभारत तो नहीं है लेकिन 2024 का चुनाव महाभारत से कम भी नहीं है। वहीं भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि आप सभी लोगों ने सुनील बंसल के साथ लंबे समय तक काम किया है लेकिन आज मैं कह सकता हूं महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने उस कमी को पूरा कर दिया है।

राजनीति : महाभारत से कम नहीं है 2024 का चुनाव, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने आखिर क्यों कही ये बात
Politics: 2024 election is no less than Mahabharata, why did Deputy Chief Minister Keshav Maurya say this?

वहीं डिप्टी सीएम ने केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि साल 2024 का चुनाव केवल विपक्ष ही नहीं बल्कि दुनिया की तमाम ताकतें भाजपा को हराने के लिए लड़ेंगी। इसके अलावा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज ब्रह्मास्त्र भाजपा के सोशल मीडिया योद्धाओं के पास है जिससे वो विपक्ष के हर तीर को धराशायी कर सकते हैं।


उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद अब भाजपा की निगाहें लोकसभा चुनाव 2024 पर हैं। वहीं यूपी में मिशन 24 के लिए बीजेपी पूरी तरह से तैयार है और उसने अपनी पूरी रणनीति के साथ काम करना शुरू कर दिया है। बीजेपी ने यूपी की सभी 80 लोकसभा सीट जीतने का दावा किया है। वहीं विपक्ष भी लोकसभा चुनाव में अपनी नई रणनीति के साथ मैदान में है। हालांकि अभी लोकसभा चुनाव के लिए किसी भी पार्टी की तरफ से गठबंधन का एलान नहीं हुआ है। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती की पार्टी ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह लोकसभा चुनाव में अकेले ही मैदान में रहेंगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश के जनसंपर्क में उमड़ा जन सैलाब: विपक्षी दलों में हुआ हतोत्साह !

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर का अनोखा विरोध: ‘बंद स्कूल’ में ग्रामीणों संग मनाया शिक्षक दिवस, विदित नें भी जगाई ‘अलख’

City News Uttar Pradesh Desk

महाेबा : विधायक लिखी कार में सवार लोगों ने युवक को पीटकर लूटा, पीठ पर घोपी कांच की बोतल…

कार और ऑटो की भिड़ंत: 13 तीर्थ यात्री घायल, तीन रेफर

शातिर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश, फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने की दी नसीहत: अपर एसपी

महोबा : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जिला उद्यान अधिकारी, एंटी करप्शन टीम को मिली कामयाबी …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़