27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
आजम खां के स्कूल की फर्जी मान्यता मामले में पुलिस ने दाखिल की1888 पन्ने की चार्जशीट, छह जून को होगी सुनवाई
उत्तर प्रदेश

आजम खां के स्कूल की फर्जी मान्यता मामले में पुलिस ने दाखिल की1888 पन्ने की चार्जशीट, छह जून को होगी सुनवाई

  • ब्यूरो रिपोर्ट

रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के रामपुर पब्लिक स्कूल की फर्जी मान्यता के मुकदमे में पुलिस ने जांच पूरी कर चार्जशीट लगा दी है। 1888 पन्नों की चार्जशीट को पुलिस ने सोमवार को अदालत में दाखिल किया। अदालत अब छह जून को इसकी सुनवाई करेगी। यह मामला यतीमखाना की जगह पर बने रामपुर पब्लिक स्कूल से जुड़ा है। पिछले साल रामपुर विकास प्राधिकरण ने बिना नक्शा पास कराए ग्रीन बेल्ट में निर्माण कराने पर स्कूल भवन को तोड़ने के आदेश दिए थे।

आजम खां के स्कूल की फर्जी मान्यता मामले में पुलिस ने दाखिल की1888 पन्ने की चार्जशीट, छह जून को होगी सुनवाई
Police filed 1888 page charge sheet in fake recognition case of Azam Khan’s school, hearing to be held on June 6

– दूसरे स्कूल की एनओसी लगाकर किया फर्जीवाड़ा

बेसिक शिक्षा विभाग ने सपा शासनकाल में 2016 में ही स्कूल की मान्यता दे दी। तब मान्यता की फाइल में अग्निशमन विभाग की एनओसी दूसरे स्कूल की लगाई गई। इस तरह यह फर्जीवाड़ा किया गया। जिलाधिकारी ने बीएसए को प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए। इस पर वर्ष 2020 में तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

आजम खां के स्कूल की फर्जी मान्यता मामले में पुलिस ने दाखिल की1888 पन्ने की चार्जशीट, छह जून को होगी सुनवाई
Police filed 1888 page charge sheet in fake recognition case of Azam Khan’s school, hearing to be held on June 6

– 6 जून को होगी सुनवाई

पुलिस ने इस मामले की विवेचना पूरी कर 1888 पन्नों की चार्जशीट तैयार की है, जिसे सोमवार को संदूक में रखकर पुलिस ने कोर्ट में दाखिल कर दिया। शहर कोतवाली प्रभारी गजेंद्र त्यागी ने बताया कि अदालत इस मामले में छह जून को सुनवाई करेगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कृषि मंत्री नें शाही बोले भोजन में श्री अन्न अपनायें : निरोगी हो चंगा हो जायें

बांदा में मुख्य बाजार में ऐतिहासिक अतिक्रमण : झाम के झाम से बड़ी मुसीबत

नए साल पर पब्लिक प्लेस पर हुड़दंग मचाना पड़ेगा भारी, यूपी पुलिस ने जारी किए निर्देश

City News Uttar Pradesh

सुहेलदेव समाज पार्टी की मंडलीय बैठक : संगठन को टानिक देने की बनी रणनीति

City News Uttar Pradesh

यूपी : मां की हत्या कर दो बेटियों ने लगाई फांसी, बंद दरवाजे को तोड़कर निकाले गए शव …

पुलिस की सफलता: बीस मोबाइल किए बरामद, मुस्कान अभियान में मिली बड़ी जीत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़