City News Uttar Pradesh
प्रशासन बेखबर : अन्ना जानवरों और बिजली समस्या से परेशान किसानों का आमरण अनशन
उत्तर प्रदेश

प्रशासन बेखबर : अन्ना जानवरों और बिजली समस्या से परेशान किसानों का आमरण अनशन

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। बबेरू तहसील के कई गांवों में अन्ना जानवरों और बिजली संकट से त्रस्त किसान आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। ग्राम पल्हरी में किसान नेता पीसी पटेल के नेतृत्व में भूख हड़ताल का दूसरा दिन पूरा हो गया, लेकिन अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी अनशन स्थल पर नहीं पहुंचा है। प्रदेश सरकार ने गौवंशों को संरक्षित करने के सख्त आदेश दिए हैं, बावजूद इसके बांदा जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है।

प्रशासन बेखबर : अन्ना जानवरों और बिजली समस्या से परेशान किसानों का आमरण अनशन

किसानों का कहना है कि सैकड़ों अन्ना जानवर उनकी फसलें बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या को झूठलाने में लगे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन अन्ना पशुओं की समस्या को मानने से इनकार कर रहा है। अधिकारियों का दावा है कि बांदा जिले में कोई भी अन्ना जानवर खुले में नहीं घूम रहा है, जबकि हकीकत इसके विपरीत है। किसानों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी किसानों की परेशानी को झूठा साबित कर शासन को गुमराह कर रहे हैं।

प्रशासन बेखबर : अन्ना जानवरों और बिजली समस्या से परेशान किसानों का आमरण अनशन

गुरुवार को आमरण अनशन के दूसरे दिन भी कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान संगठन इस आंदोलन में शामिल हो गए हैं। किसानों ने साफ कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक अनशन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द अन्ना जानवरों को गौशालाओं में भेजने और बिजली समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस मौके पर प्रेमा, सुधा, विशेखा, राजरानी, सीमा, विचित्रा देवी, वीरेंद्र, भुनेंद्र, राहुल, ज्ञान सिंह, संदीप कुमार, अनुज कुमार, चुन्ना, रोहनी, विंदा प्रसाद, राजकुमार, कमलेश यादव और रामनिहोर समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News : अखिलेश के तेवर पड़े ढीले, कहा- गरीबों के टीकाकरण की तारीख निश्चित घोषित हो…

Banda : चित्रकूट मंडल में वर्ड फ्लू का आतंक! चित्रकूट में दौसौ मुर्गे प्रशासन नें मारे,बांदा में आईसो लेसन वार्ड बना।

City News Uttar Pradesh

बांदा : लापता व्यवसायी का शव बृहस्पति कुंड में मिला, लगाया जाम …

City News Uttar Pradesh

पंचायत सहायकों का ‘एग्रीस्टैक सर्वे’ से इंकार: आदेश पर मचा बवाल

City News Uttar Pradesh

Banda : उपायुक्त की सख्त हिदायत : समूह गठन के लिए मिशन प्रबंधकों को पढ़ाया पाठ…

City News Uttar Pradesh

11 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार: फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया सार्वजनिक

ब्रेकिंग न्यूज़