24.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट : गर्मी में धधक उठे जंगल, रानीपुर वन्यजीव विहार में भीषण आग से ग्रामीणों में छाई दहशत, जीव-जंतु फंसे
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : गर्मी में धधक उठे जंगल, रानीपुर वन्यजीव विहार में भीषण आग से ग्रामीणों में छाई दहशत, जीव-जंतु फंसे

 

चित्रकूट। मानिकपुर के रानीपुर वन्य जीव विहार के निही चिरैया व बेधक जंगल में भीषण आग लगी है। मंगलवार से सुलग रही हल्की आग ने बुधवार को विकराल रूप धारण कर लिया है। धूं-धंकर जल रहे पेड़ से उठ रहीं लपटे दूर से देखी जा सकती है। सूरज की तपिश सूखी घास और पत्तों पर आग में घी का काम कर रही है। गर्मी बढ़ने के बाद बीते एक सप्ताह से पाठा के विंध्य पर्वत श्रंखला में रानीपुर वन्यजीव विहार के आधा दर्जन जंगलों मे आग सुलगना शुरू हो गई थी। जंगल में आग की तेज लपटों से जीव जंतुओं के झुलसने की संभावना है।

चित्रकूट : गर्मी में धधक उठे जंगल, रानीपुर वन्यजीव विहार में भीषण आग से ग्रामीणों में छाई दहशत, जीव-जंतु फंसे
Chitrakoot: Forest raging in summer, panic due to fierce fire in Ranipur Wildlife Sanctuary

जनपद सीमा से सटे मध्यप्रदेश के निही चिरैया व बेधक जंगल में मंगलवार को सुबह आठ बजे से आग लगी। मध्य प्रदेश के वन विभाग के कर्मचारी आग को लेकर लापरवाह थे उनको आग को बुझाने का प्रयास नहीं किया जो धीरे-धीरे बढ़कर अपने इलाके में आ गई है। बुधवार की सुबह से आग सुलग रहे जंगल अब धूं-धूंकर जलने लगे हैं। तेज हवा व आसमान की तपिश से आग लगातार जंगल में फैल रही है। तेज आग की लपटों से जीव जंतुओं में भगदड़ मची है। रानीपुर वन्य जीव विहार के कर्मचारी आग पर काबू करने के लिए लगे हैं हालांकि आग पर काबू नहीं मिल रहा है। रानीपुर वन्यजीव विहार के मानिकपुर रेंजर कृष्णदत्त पांडेय ने बताया कि सात टीमें आग बुझाने में लगी है। उपकरण के साथ आग को कटाने का प्रयास किया जा रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आगामी चुनाव के लिए पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर किया गया रवाना

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने ‘पीड़ा’ को हराया, जनहित को गले लगाया: फ्रैक्चर में भी सेवा संकल्प ‘अडिग’

City News Uttar Pradesh

करोड़ों की योजना फेल ? सरकारी दावों की ‘जमीनी हकीकत’ हुई ‘उजागर’ ! जिम्मेदार कौन ?

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम का चला प्रशासनिक डंडा: फाइलों की ‘सुस्ती’ पर नाराज, ढिलाई नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

व्यापार में ‘दगाबाजी’ : बांदा में 11 लाख 90 हजार की ‘धोखाधड़ी’ पर ‘केस’ हुआ दर्ज

City News Uttar Pradesh

बांदा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था: ड्रोन कैमरे से भी होगी निगरानी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़