
- विनोद मिश्रा
बांदा। प्रदेश का बहुचर्चित तीन युवतियों से दुष्कर्म व यौन शोषण के मामले में पुलिस पर आरोपियों का हमदर्द होने के आरोप चस्पा होने लगे हैं ? प्रभावशाली आरोपियों की गिरफ्तारी एवं केश को कमजोर करने के एवज में बड़ी डील की चर्चायें हर जुबां पर तैर रहीं हैं। चर्चाओं को सच मानें तो आरोपियों को बचाने में राजनीतिक संरक्षण की घिनौनी बातें भी उभर रहीं हैं।

हालांकि बुधवार को पीड़िताओं के मजिस्ट्रेट के सामने 164 में बयान दर्ज हुये, लेकिन आरोप लगाने वाली युवतियों ने अपना मेडिकल परीक्षण कराने से मना कर दिया है। ऐसा क्यों हुआ ? कानून तो मेडिकल परीक्षण होना ही चाहिये था। आश्चर्य यह भी है की रिपोर्ट दर्ज होने के छह दिन बाद भी पुलिस आरोपी करोड़ पतियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई। जबकि मामला बेहद संगीन है। इसमें आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए थी।

बीती 22 मार्च को शहर के अलग-अलग मुहल्लों की रहने वाली तीन युवतियों ने तीन कारोबारियों पर नौकरी देने और दिलाने के नाम पर दुष्कर्म और यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर और युवतियों के बयान के आधार पर बीएनएस की धारा 69 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को तीनों युवतियों को पुलिस जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंची। ड्यूटी डॉक्टर ने जब तीनों का मेडिकल करने के लिए कहा तो उन्होंने स्वेच्छा से मना कर दिया। ड्यूटी डॉक्टर ने तीनों से यह बात लिखित में ली है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया। कोर्ट में तीनों के बयान दर्ज किए गए हैं।

उधर, केस दर्ज करने के छह दिन बाद भी पुलिस को चाहिये था की सबसे पहले आरोपियों की गिरफ्तारी करे। इस मामले में पुलिस ढिलाई पर सवाल उठने लगे हैं ? इतने संगीन मामले में पुलिस आरोपियों को अभी तक क्यों नहीं गिरफ्तार कर पाई ? इस संबंध में एसपी का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, मामले में पुलिस की शिथिलता पर जानकार शक जता रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपी प्रभावशाली हैं। यदि उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी तो वह मामले को प्रभावित कर सकते हैं। पीड़िताओं के मेडिकल कराने से इन्कार करने को इसी संदेह से देखा जा रहा है। हालांकि, इसके बावजूद उनका बयान और पेन ड्राइव में मौजूद सबूत गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
