26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश की बड़ी सौगात: 15.84 करोड़ की लागत से बनेगा पक्का पुल, पहली किश्त जारी
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश की बड़ी सौगात: 15.84 करोड़ की लागत से बनेगा पक्का पुल, पहली किश्त जारी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पैलानी तहसील क्षेत्र के गलौली से सिंधन कला और लसड़ा मार्ग पर बहुप्रतीक्षित तुर्री नाला पर पक्का पुल निर्माण की मंजूरी मिल गई है। 15.84 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल के लिए शासन ने पहली किश्त के रूप में 1.58 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने पर क्षेत्रीय जनता में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

मंत्री रामकेश बोले- केंद्रीय बजट से विकास को मिली रफ़्तार: जल जीवन मिशन बना विकास की लाइफलाइन

तिंदवारी विधायक एवं जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पुल निर्माण की मांग रखी थी, जिसके बाद उत्तर प्रदेश शासन ने 15.84 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी और पहली किश्त जारी कर दी। पिछले महीने जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर तुर्री नाला पर पुल निर्माण की आवश्यकता को रखा था।

मंत्री रामकेश की बड़ी सौगात: 15.84 करोड़ की लागत से बनेगा पक्का पुल, पहली किश्त जारी

मुख्यमंत्री ने अनुसचिव शिव कुमार और प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग लखनऊ को आवश्यक निर्देश दिए। राज्यपाल की सहमति के बाद अब सेतु निगम जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करेगा। पक्का पुल बनने से बाढ़ के दौरान क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों को राहत मिलेगी, जिनमें लसड़ा, बसधरी, अदरी, सिंधनकला, सिंधन खुर्द और हरबंसपुरवा शामिल हैं।

मंत्री रामकेश की बड़ी सौगात: 15.84 करोड़ की लागत से बनेगा पक्का पुल, पहली किश्त जारी

हर साल बाढ़ के दौरान इन गांवों का संपर्क कट जाता था, जिससे ग्रामीणों को कई किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। पुल निर्माण से यातायात सुगम होगा और आपातकालीन स्थितियों में भी लोगों को राहत मिलेगी। पुल निर्माण की खबर से क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद और संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा द्वारा मंडल कार्यशाला में डाटा प्रबंधन एवं चुनावी रणनीति पर जोर

City News Uttar Pradesh

News : अंधी-गूंगी सरकार किसानों की नहीं सुन रही बात : रंजना

बांदा लोकसभा: भाजपा की हैट्रिक हेतु तीन धुरंधर कर रहे बालिंग, नहीं टिक रहे विपक्षी

खेत में पेड़ के नीचे मिला वृद्ध का शव, बहू बोली- जेठ ने जमीन के लिए जहर खिलाकर की हत्या

विधायक प्रकाश मतदाता सूची सुधार में ‘लगन से मगन’ : लगा दी है ‘बूथों’ पर बैठकों की झड़ी

City News Uttar Pradesh

गर्मी एलर्ट : बढ़ते तापमान से तप रहा बदन, सांस लेने में भी दिक्कत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़