City News Uttar Pradesh
गंगा मैया में जब तक पानी रहे मेरे 'सजना' तेरी जिंदगानी रहे: सुहागिनों ने मांगी पतियों की लंबी उम्र
उत्तर प्रदेश

गंगा मैया में जब तक पानी रहे मेरे ‘सजना’ तेरी जिंदगानी रहे: सुहागिनों ने मांगी पतियों की लंबी उम्र

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। “गंगा-यमुना में जब तक पानी बहे, मेरे सजना की जिंदगानी रहे” ऐसे मंगलगीतों और आस्था भरे माहौल के बीच मंगलवार को “हरतालिका तीज” का पावन पर्व पूरे जिले में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

गंगा मैया में जब तक पानी रहे मेरे 'सजना' तेरी जिंदगानी रहे: सुहागिनों ने मांगी पतियों की लंबी उम्र

सुहागिन महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी आयु और वैवाहिक सुख-समृद्धि की कामना करते हुए निर्जल रहकर कठिन व्रत किया। सुबह से ही महिलाओं में उत्साह और श्रद्धा का आलोक दिखा। सूर्योदय से पहले स्नान-ध्यान कर महिलाएँ सोलह श्रृंगार में सजकर ‘शिव-पार्वती’ की आराधना में जुटीं।

गंगा मैया में जब तक पानी रहे मेरे 'सजना' तेरी जिंदगानी रहे: सुहागिनों ने मांगी पतियों की लंबी उम्र

निर्जला व्रत का महत्व इतना है कि दिनभर महिलाएँ जल की एक बूंद तक ग्रहण नहीं करतीं। दिनभर कठिन तपस्या कर शाम को व्रती महिलाएँ घरों और मंदिरों में शिव-पार्वती की प्रतिमाओं की विशेष पूजा-अर्चना करती हैं। हरतालिका तीज का प्रमुख आकर्षण महिलाओं का श्रृंगार है।

गंगा मैया में जब तक पानी रहे मेरे 'सजना' तेरी जिंदगानी रहे: सुहागिनों ने मांगी पतियों की लंबी उम्र

इस अवसर पर विवाहित और अविवाहित महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी की गहरी रंजिश रचाई। लाल, हरे और पीले रंग की साड़ियों से सजी महिलाएँ पारंपरिक गहनों और सिंदूर की बिंदी के साथ पूरे दिन उत्सव की छटा बिखेरती रहीं। मंदिरों और घरों में गूंजते मंगलगीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

गंगा मैया में जब तक पानी रहे मेरे 'सजना' तेरी जिंदगानी रहे: सुहागिनों ने मांगी पतियों की लंबी उम्र

संध्या समय महिलाओं ने हरतालिका तीज की कथा सुनी। कथा में बताया गया कि माता पार्वती ने घोर तपस्या करके भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया। इसी तपस्या की स्मृति में यह व्रत रखा जाता है। व्रत के दौरान महिलाएँ मिट्टी और रेत से शिव-पार्वती का स्वरूप बनाकर पूजन किया। मान्यता है कि इस व्रत से पति की उम्र लंबी होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

श्रीराम जन्मभूमि की वर्षगांठ पर बांदा में हुआ अद्भुत आयोजन, रामभक्तों ने जताई खुशी

City News Uttar Pradesh

नेत्र ज्योति पर संकट के बादल: नहीं मिट रहा संकट औऱ पीड़ा

City News Uttar Pradesh

करोड़ों की योजना, लेकिन जमीनी हकीकत शून्य: प्रधान और सचिव को नोटिस जारी

City News Uttar Pradesh

प्रकाश द्विवेदी नें दिया स्वागत से सियासी संदेश: शक्ति प्रदर्शन कर जताया ‘कद’

City News Uttar Pradesh Desk

सदर प्रत्याशी प्रकाश दिवेदी नें चुनावी रणनीति, बना दी अभेद्य दुर्ग !

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें दिया भरोसा : पेट और खेत को भरपूर पानी की मिलेगी धारा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़