27.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
ऑनलाइन बेटिंग व साइबर ठगी का 'अंतर्राज्यीय गिरोह' बेनकाब: सरगना समेत तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

ऑनलाइन बेटिंग व साइबर ठगी का ‘अंतर्राज्यीय गिरोह’ बेनकाब: सरगना समेत तीन गिरफ्तार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टेबाजी के गहरे जाल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सरगना के तीन एजेंटों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस हाईटेक अपराध का मास्टरमाइंड गोवा और छत्तीसगढ़ में बैठकर धंधा चला रहा था। गिरोह का नेटवर्क उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों तक फैला हुआ है।

ऑनलाइन बेटिंग व साइबर ठगी का 'अंतर्राज्यीय गिरोह' बेनकाब: सरगना समेत तीन गिरफ्तार

क्षेत्राधिकारी बबेरू एंव साइबर क्राइम सौरभ सिंह ने खुलासा किया कि इस इंटरस्टेट गिरोह का सरगना आकाश उर्फ रजनीश कुमार द्विवेदी है, जो छत्तीसगढ़ के रायपुर का रहने वाला है। आकाश गोवा से बैठकर ऑनलाइन ठगी और सट्टेबाजी का धंधा चलाता था। यह गिरोह भोले-भाले लोगों को आसान लालच देकर उनके बैंक खाते, एटीएम कार्ड और पासबुक हासिल कर लेता था। 10 से 15 हजार रुपये के लालच में लोग अपने खाते सौंप देते थे और फिर इन्हीं खातों का इस्तेमाल ठगी के पैसों को इधर-उधर ट्रांसफर करने में किया जाता था।

ऑनलाइन बेटिंग व साइबर ठगी का 'अंतर्राज्यीय गिरोह' बेनकाब: सरगना समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस ने चित्रकूट जिले के दीपक कुमार, कृष्ण कुमार कुशवाहा और राजकुमार सोनकर को गिरफ्तार किया है। यह सभी बांदा में सक्रिय होकर सरगना के लिए काम कर रहे थे। कई चेकबुक और पासबुक, 3 मोबाइल फोन,आधार कार्ड और ठगी से जुड़े 16 चूड़ियां (चेकबुक पन्ने) गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के बैंक खातों को देशभर के कई राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतों के चलते फ्रीज किया जा चुका है। क्षेत्राधिकारी बबेरू एंव साइबर क्राइम सौरभ सिंह शिवराज सिंह ने बताया कि सरगना आकाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है। माना जा रहा है कि यह गिरोह सैकड़ों युवाओं और आम लोगों को जाल में फंसाकर करोड़ों की ठगी कर चुका है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : पानी में मिला कोरोना वायरस, तीन जगह लिए गए सैंपल, गंगा में शव मिलने के बाद शुरू हुई जांच …

विधायक प्रकाश नें बिसंडा में मार्ग का किया शिलान्यास : विकास गति का दिया भरोसा

City News Uttar Pradesh

मालती बासू रहे सावधान: पार्टी के भितरघातियों का घेरा और डेरा डालो शुरू !

City News Uttar Pradesh

विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, छह माह पहले हुई थी शादी

City News Uttar Pradesh

औद्योगिक विकास हेतु मंत्री रामकेश, सांसद पटेल, विधायक प्रकाश, सुनील नें बताई नीतियां

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील नें कृषि महाविद्यालय में फहराया ध्वज: सरकार की बखानी नीतियां

ब्रेकिंग न्यूज़