
- विनोद मिश्रा
बांदा। जनता के बीच अपनी ‘अलग पहचान और जन नायक’ के रूप में उभर चुके सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की कार्यशैली वाकई ‘गजब और अजब’ है। दिन-रात जनसेवा को जीवन का उद्देश्य बना चुके प्रकाश कभी सरकारी दफ्तरों में बैठकर नहीं, बल्कि खेतों-खलिहानों और चौपालों में जनता से संवाद करते दिखाई देते हैं। यही कारण है कि जनता उन्हें केवल विधायक नहीं बल्कि जनसेवा के दिव्य प्रतीक मानने लगी है।

मंगलवार की सुबह विधायक प्रकाश द्विवेदी अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रगौल पहुंचे। यहां उन्होंने सुबह-सुबह खेतों में ही चौपाल सजाई। ग्रामीण अपनी समस्याएँ लेकर पहुंचे। विधायक ने पूरी गंभीरता से उन्हें सुना। किसान, मजदूर और महिलाओं नें खुलकर अपनी बातें रखीं। प्रकाश ने मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर समाधान के निर्देश दिए।

प्रकाश द्विवेदी का मानना है कि जनता की समस्याएँ समझनी हैं तो उनके बीच जाकर सुनना होगा। यही वजह है कि वे कभी चौपालों में, कभी गाँव की गलियों में और कभी खेतों की मेड़ों पर बैठकर जनता से जुड़ते हैं।

इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चल रही योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि “जन-जन के विश्वास और सहयोग से ही विकास की मजबूत राह बनती है।” प्रकाश द्विवेदी की कार्यशैली में एक ओर जहां जनसेवा की भागदौड़ है, वहीं दूसरी ओर ईश्वर के प्रति गहरी आस्था भी है।

दिनभर की व्यस्तता के बावजूद वे पूजन-अर्चन और भगवान का स्मरण करना नहीं भूलते। यही आत्मबल उन्हें जनता के बीच निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है। गाँव रगौल में विधायक प्रकाश द्विवेदी नें ग्रामीणों से साफ कहा कि उनकी राजनीति का मकसद सत्ता सुख नहीं बल्कि क्षेत्र और जनता का विकास है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
