27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा : बेटी की करनी थी शादी , घर में लगी आग से गृहस्थी संग नकदी खाक, एक चिंगारी ने पलभर में सपने कर दिये खाक
उत्तर प्रदेश

बांदा : बेटी की करनी थी शादी , घर में लगी आग से गृहस्थी संग नकदी खाक, एक चिंगारी ने पलभर में सपने कर दिये खाक

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक पिता ने अपनी लाडली को ब्याहने के लिये जो सपने सहेजे थे वे सब एक चिंगारी ने पल में खाक कर दिये । बेटी की शादी की तैयारी में जुटे पिता ने धीरे- धीरे किसी प्रकार लाडली को देने के लिये सामान इकट्ठा किया था वह भी खाक हो गया । हर कोई आग की इस घटना से स्तब्ध रह गया ।
नरैनी मे बेटी की शादी के तैयारी में जुटे किसान के घर में आग लग गई। धुआं निकलते देख शोर मचाया तो ग्रामीण बचाव में जुट गए। हालाकि आग की चपेट में आने से गृहस्थी जल गई। बेटी को देने के लिए खरीदा गया सामान भी इसी की भेंट चढ़ गया। वहीं पचास हजार रुपये की नकदी भी जल गई। आग लगने की वजह चिंगारी या फिर शार्ट सर्किट होने का कयास लगाए जा रहे हैं।

बांदा : बेटी की करनी थी शादी , घर में लगी आग से गृहस्थी संग नकदी खाक, एक चिंगारी ने पलभर में सपने कर दिये खाक
Banda: Daughter had to get married, the fire in the house destroyed the cash with the householder, a spark made dreams in a moment

तहसील क्षेत्र के केवटन पुरवा (गढ़ा) गांव निवासी रामकिशोर केवट के घर में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई। आग की चपेट में आकर खाद्यान्न सामग्री, कपड़े, सिचाई के पाइप, सौ झाल भूसा राख हो गया। बेटी की शादी के लिए रखे 50 हजार रुपये नकद जल गए। पीड़ित रामकिशोर ने बताया कि जून माह में बेटी के हाथ पीले करने थे। उसी की तैयारियों में लगा था। आग लगने की वजह नहीं बता पाए।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जय श्रीराम: विधायक प्रकाश नें 278 लाख रामलीला मैदान कायाकल्प को कराया स्वीकृत

बांदा में सपा के ‘टिकट’ का ‘सौदा’ लीक: डील का वायरल ‘आडियो’ बना भूचाल !

City News Uttar Pradesh Desk

खौफनाक अपहरण का खुलासा: निगमकर्मी को बंधक बनाकर लूटे लाखों, महिला समेत 4 गिरफ्तार

पूर्व विधायक दलजीत का हल्ला बोल: समितियों में खाद फिर भी क्यों ‘सिम-सिम बंद’

City News Uttar Pradesh Desk

महोबा में मुठभेड़ में अंतरप्रांतीय शातिर अपराधी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बुंदेलखंड का दर्द : गाय है पर दूध नहीं, खेत है खेती नहीं ! …

ब्रेकिंग न्यूज़