City News Uttar Pradesh
डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला : बोले- इस चुनाव में 100 में से 80 प्रतिशत वोट हमारा, 20 प्रतिशत में बंटवारा
उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला : बोले- इस चुनाव में 100 में से 80 प्रतिशत वोट हमारा, 20 प्रतिशत में बंटवारा

  • विनोद मिश्रा

महोबा। लोकसभा चुनाव में सियासी पारा चढ़ाते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इंडिया गठबंधन के राहुल गांधी और अखिलेश यादव आज देश की जनता को लोकतंत्र व संविधान पर खतरे के नाम से बरगला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि इस चुनाव में खतरा राहुल गांधी और अखिलेश यादव की राजनीति पर है। बोले कि 100 में से 80 प्रतिशत वोट हमारा है, 20 प्रतिशत में बंटवारा है, बंटवारे में भी हमारा है।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला : बोले- इस चुनाव में 100 में से 80 प्रतिशत वोट हमारा, 20 प्रतिशत में बंटवारा
Deputy CM Keshav Maurya’s attack on the opposition: Said- 80 percent of the 100 votes in this election are ours

उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव के कन्नौज से चुनाव हारने का दावा किया। डिप्टी सीएम रविवार को गोवर्धन्नाथ मेला मैदान चरखारी में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्षियों के पास विदेशी ताकतें हैं जबकि मोदी के साथ भारत की जनता है। दावा किया कि मोदी जी 400 सीटों के साथ जीतेंगे और डॉ. आंबेडकर के संविधान को नहीं बदलेंगे।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला : बोले- इस चुनाव में 100 में से 80 प्रतिशत वोट हमारा, 20 प्रतिशत में बंटवारा
Deputy CM Keshav Maurya’s attack on the opposition: Said- 80 percent of the 100 votes in this election are ours

विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह लोग तो राम को काल्पनिक कहते थे और राम मंदिर बन जाने के बाद दर्शन तक करने नहीं गए। आरोप लगाया कि सपा, कांग्रेस की सरकार में दलाली होती थी। उन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया। कहा कि मोदी सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई हैं। मोदी जी गरीब को गरीबी से निकालने का काम कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला : बोले- इस चुनाव में 100 में से 80 प्रतिशत वोट हमारा, 20 प्रतिशत में बंटवारा
Deputy CM Keshav Maurya’s attack on the opposition: Said- 80 percent of the 100 votes in this election are ours

केशव प्रसाद मौर्य ने जनता से महोबा-हमीरपुर क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को जिताने की अपील भी की। कहा कि उन्हें भरोसा है कि यहां के लोग बुंदेलखंड की चारों सीट जिताएंगे। तीसरी बार जो मोदी सरकार बनेगी वह गरीब को लखपति बनाने वाली बनेगी। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी व ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा आदि ने गदा भेंटकर उनका सम्मान किया। इस दौरान सदर विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक नें देवतुल्य कार्यकर्ताओ में भरी ऊर्जा: बोले तुम हमारे हम तुम्हारे

चोरी के आरोप में नाबालिक को बिजली के पोल से बांध किया प्रताड़ित जांच के आदेश

छलके नयना : गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना की भावुकता के साथ विसर्जन

City News Uttar Pradesh

क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों की हुई चर्चा, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष रहे मौजूद

सर्दी से कांप रहा है बांदा : हाथ-पांव सुन्न कर रही है ठंड, भेज रही मुक्ति धाम

विधायक प्रकाश अंबेडकर के सपनों को कर रहे “साकार”: बस्तियों में जाकर देखा विकास का सच

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़