- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में निकाह के सात साल बाद भी औलाद न होने पर महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई। पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को बांदा रेलवे स्टेशन से पकड़कर डायल-112 पुलिस की सुपुर्दगी में दिया। पत्नी, उसके प्रेमी और सास के खिलाफ महिला थाना में एफआईआर कराई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गूलरनाका निवासी एक व्यक्ति के मुताबिक, जबरलपुर की युवती से छह दिसंबर 2016 को निकाह हुआ था। निकाह के बाद से अब तक कोई संतान नहीं है। आरोप लगाया कि पत्नी के कई व्यक्तियों से नाजायत ताललुकात थे। संतान न होने के कारण पत्नी दूसरा निकाह करने के फिराक में थी। नसीम अंसारी नाम का युवक अक्सर पत्नी से मिलने आता था। पूछने पर उसे रिश्तेदार बताती थी।

इसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हुई तो वह जनवरी में अपने मायका चली गई। एक मार्च को ससुराल आई। बोली, बरात में जाना है। उसने कपड़े और जेवरात लिए। कहा कि खाईंपार में मामा के घर छोड़ दो। उसे खाईंपार छोड़ा। शक हुआ तो अपने दो रिश्तेदारों को लेकर बांदा रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां पत्नी अपने प्रेमी नसीम अंसारी के साथ मिली। दोनों ट्रेन से भागने की फिराक में थे। दोनों को पकड़कर डायर-112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को शहर कोतवाली ले गई। पीड़ित के मुताबिक, उसे और दोनों रिश्तेदार से कहा कि सुबह आना। सुबह कोतवाली पहुंचने पर बीवी और उसका प्रेमी वहां नहीं मिले। पीड़ित एसपी से मिला। एसपी के आदेश पर पीड़ित की पत्नी, उसके प्रेमी और सास के खिलाफ मामला मुकदमा दर्ज हुआ है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
