25.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पुरवाई नें दी राहत, गलन में आई कमी…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पिछले कई दिनों से शीत लहर व कड़ाके की सर्दी से परेशान लोगों को पुरवाई हवा ने राहत देने का काम किया है। हवा की बदली दिशा से तापमान में यकायक पांच डिग्री सेल्सियस इजाफा हो गया। हालांकि ज्यादा दिन तक ऐसी स्थिति रही तो फसलों पर इसका असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

नए साल का आगाज कड़ाके की सर्दी के बीच हुआ लेकिन दो दिन बाद एकदम से मौसम पलटी मार गया। जिसके चलते रविवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह इस समय के औसत तापमान से क्रमश: 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसकी मुख्य वजह वातावरण में नमी बढ़ने के कारण हवा की दिशा में हुए बदलाव को माना जा रहा है। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम इकाई के प्रभारी डॉ.दिनेश साह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पूर्व की हवा चलने के कारण तापमान में वृद्धि देखी गई है। पूरब की हवा में आद्रता अधिक होती है। जिससे वातावरण में नमी बढ़ गई। यही कारण है कि तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है। लेकिन लंबे समय तक ऐसा ही मौसम रहा तो फसलों को विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। क्योंकि जनवरी में सामान्यत: फसलों को कम तापमान की आवश्यकता होती है। उधर मौसम में हुए बदलाव व आसमान में बादलों को देख चितित दिखे। किसानों का कहना है कि यदि तापमान बढ़ा तो इसका असर कई फसलों पर पड़ेगा साथ ही रोग कीट भी बढ़ने लगते हैं। रात से ही बादल छाए रहे। दूसरे दिन भी आसमान बादलों से घिरा रहा। हालांकि बारिश नहीं हुई।

 


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दो कुख्यात माफिया धराशायी: कोर्ट ने सुनाई ‘कठोर’ सजा, अपराध जगत में ‘हड़कंप’

City News Uttar Pradesh

यूपी : बजट सत्र से पहले सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य, जांच रिपोर्ट दिखाने पर होगी विधानसभा में इंट्री…

City News Uttar Pradesh

News- मिशन मोदी अगेन पीएम की कामयाबी को राष्ट्रीयअध्यक्ष “काका “देशव्यापीअभियान।

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा छात्रों को “टैबलेट” वितरण: तकनीकी शिक्षा पर दिया “जोर”

City News Uttar Pradesh

News : साधु संतो के साथ बैठक कर डीएम ने बनाई मौनी अमावस्या को सकुशल सम्पन्न कराने की रणनीति…

City News Uttar Pradesh

कासगंज में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश ने किया कोविड सेंटर का निरीक्षण : बढ़ते कोरोना के कहर को लेकर मंत्री ने सतर्कता बरतने के दिए आदेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़