City News Uttar Pradesh
बांदा में गुरू गोविंद सिंह जयंती : सबद कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा
उत्तर प्रदेश

बांदा में गुरू गोविंद सिंह जयंती : सबद कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सिखों के 10 वें और अंतिम गुरु गोविंद सिंह की 356 वीं जयंती गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाई गई। मुख्यालय के स्टेशन रोड स्थित सिंधी गुरुद्वारे में आयोजित जयंती उत्सव की शुरूआत सुबह शबद-कीर्तन से हुई। रागी जथो ने गुरुवाणी की। गुरु ग्रंथ साहिब पाठ का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने उस पर रूमाला अर्पित किया। आरती और आनंद साहब के पाठों से गुरुद्वारा गुंजायमान रहा।

बांदा में गुरू गोविंद सिंह जयंती : सबद कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा
Guru Gobind Singh Jayanti in Banda: Gurdwara resonated with Sabad Kirtan

मुख्य ग्रंथी ने कहा कि गुरु गोविंद का जन्म पौष (पूस) माह की सप्तमी पर बिहार के पटना में 2 जनवरी 1666 में हुआ था। उनके पिता गुरु तेग बहादुर और मां गुजरी कौर थीं। गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की। उनके जन्मदिन को प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है।

बांदा में गुरू गोविंद सिंह जयंती : सबद कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा
Guru Gobind Singh Jayanti in Banda: Gurdwara resonated with Sabad Kirtan

उन्होंने ही गुरु ग्रंथ साहिब को पूरा किया। गुरु गोविंद ने ही सवा लाख से एक लड़ाऊं, तब गोविंद सिंह नाम कहाऊं नारा दिया था। सवा लाख जंगी पहलवानों से अकेले युद्ध कर उन्हें परास्त किया। गुरुद्वारे में अरदास भी की गई। देश की एकता, अखंडता, प्रेम और भाईचारा की कामना की गई। पूड़ी-सब्जी, मिठाई बंटी। ऊधम मूलचंदानी, श्याम अरेजा, नूतनलाल, जियंद राय, श्याम जेठानी, सुनील भागवानी भी शामिल रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री नें आठ बच्चियों का केक काट मनाया जन्म दिन : बोले “हैप्पी बर्थडे टू यू”

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : नगर पंचायत व नगर पालिका क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था रखें दुरुस्त …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का स्वामी पर पलट वार : पागलखानें में मौर्या का हो इलाज !

City News Uttar Pradesh

किसानों को नहीं मिल रही है बुवाई के लिये खाद : मचा हुआ है हाहाकार

City News Uttar Pradesh

बांदा में चुनाव नतीजों पर दो पड़ोसियों में लगी शर्त बनी जिले में चर्चा का विषय, बाइक हारने वाले को नहीं है गम

City News Uttar Pradesh

ट्रक और रोडवेज में हुई जोरदार भिड़ंत : बस में सवार यात्रियों में मचा हड़कंप, चार घायल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़