30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
कोरोना वायरस : जिलें में बढ़ता जा रहा संक्रमण, 13 नए पाजिटिव केस मिले
उत्तर प्रदेश

कोरोना अपडेट : जिले में और बढ़े केस, 38 लोग मिले पाजिटिव, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 253, रोकथाम के उपाय धरातल नहीं आ रहे नजर

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर न सिर्फ स्वास्थ्य विभाग बल्कि आम जनमानस भी बहुत ही उदासीन नजर आ रहा है। एक तरफ कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं, दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग के लोगों और जनमानस के द्वारा जमकर लापरवाही की जा रही है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना के 38 नए पाजिटिव केस मिले हैं। इस तरह से अब तक जिले में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 253 हो गई है। हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं, लेकिन कोरोना की रोकथाम के उपाय सिर्फ कागजों तक ही सीमित होकर रह गए हैं।

कोरोना अपडेट : जिले में और बढ़े केस, 38 लोग मिले पाजिटिव, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 253, रोकथाम के उपाय धरातल नहीं आ रहे नजर
Corona Update: Cases increased further in the district, 38 people were found positive, the number of patients increased to 253

कोरोना की पहली और दूसरी लहर का प्रकोप झेलने के बाद भी लोगों में जागरूकता की कमी नजर आ रही है। सबसे ज्यादा लापरवाही तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर रहे हैं, जो कोरोना रोकथाम के उपाय सिर्फ कागजों पर ही कर रहे हैं। धरातल पर कोरोना रोकथाम का कोई उपाय नजर नहीं आ रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी भीड़ भरे इलाकों में गुत्थमगुत्था हो रहे लोगों को लकेर तनिक भी चिंता नहीं कर रहे हैं। न तो कोई मास्क लगा रहा है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ही किया जा रहा है। इसका अंजाम कितना घातक हो सकता है, यह सोंचकर भी डर लगता है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 38 नए कोरोना पाजिटिव केस मिले हैं। इन केसों को मिलाकर अब तक जनपद में पाजिटिव केस की संख्या बढ़कर 253 हो गई है। हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नरैनी में एक, अतर्रा में दो, बबेरू में एक, बिसंडा में एक, जबकि बांदा शहर में 33 केस मिले हैं जिनमें बलखंडीनाका, सिविल लाइन, बंगाली पुरा, विकास भवन, आवास विकास, बिजलीखेड़ा, स्वराज कालोनी, इंदिरा नगर, कटरा और डीएम कालोनी मुहल्ले में शामिल हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 51 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एडीशनल डायरेक्टर जनरल पुलिस को न्यायालय नें 13 लाख 67 हजार का ठोका जुर्माना

City News Uttar Pradesh

पुलिस का चेकिंग अभियान : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद की सीमाओं में टीमें कर रहीं वाहनों की सघन जांच

City News Uttar Pradesh

‘अपनों बुंदेली उत्सव’ दिल्ली में बिखेरेगा जलवा: दो दिन चलेगा आयोजन

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने प्रकाश गुप्ता को बनाया भुर्जी महासभा का युवा जिला अध्यक्ष

City News Uttar Pradesh

जिला परिषद कृषि महाविद्यालय : रोजगार कौशल व्यवस्था, निबंध भी आयोजित

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव 2024 फतह के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति: चुनावी केंद्र में होगा राम मंदिर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़