24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
योगी सरकार का बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री बोले- अग्निवीरों को प्रदेश पुलिस और पीएसी में देंगे आरक्षण
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री बोले- अग्निवीरों को प्रदेश पुलिस और पीएसी में देंगे आरक्षण

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश की सेवा करके लौटने वाले अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएएसी बल में आरक्षण देने की सुविधा उपलब्ध कारएंगे। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों के रूप में देश को ट्रेंड और अनुशासित युवा सैनिक मिलेंगे।

योगी सरकार का बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री बोले- अग्निवीरों को प्रदेश पुलिस और पीएसी में देंगे आरक्षण

सीएम योगी ने अग्निवीर मुद्दे पर विपक्ष की राजनीति को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विरोधियों का काम हर प्रगति और रिफॉर्म वाले कार्य में अड़ंगा लगाने, टांग अड़ाने और अफवाह फैलाने का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। बीते 10 साल में भारत में बेहतरीन रिफॉर्म हुए हैं। सीएम योगी ने कहा कि भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और इसके साजो-सामान के मामल में हम आत्मनिर्भरता की ओर से बढ़ रहे हैं।

योगी सरकार का बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री बोले- अग्निवीरों को प्रदेश पुलिस और पीएसी में देंगे आरक्षण

– अग्निवीरों के लिए सरकार प्रतिबद्ध

सीएम योगी आदित्यनाथने कहा कि आज अग्निवीर में युवा उत्साह के साथ भर्ती हो रहे हैं। इसके बाद उन्हें पैरा मिलिट्री और सिविल पुलिस में समायोजित करने की व्यवस्था की जा रही है। यूपी सरकार ने भी कहा है कि अग्निवीर की योजना जैसे-जैसे आगे बढ़ती है और जब ये युवा अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे तो हम यूपी पुलिस और पीएसी बल में इनके समायोजन की सुविधा और वेटेज देंगे। अग्निवीरों के रूप में ट्रेन्ड और अनुशासित युवा हमें मिलेंगे। इसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेना में रिफॉर्म के इस अभियान को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सर्वोपरि मानते हुए हमें आगे बढ़ाना चाहिए।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस नें भयमुक्त मतदान के लिये अभी से बनाया माहौल : किया फ्लैग मार्च

पदोन्नति के साथ एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र को मिला दिवाली का तोहफा …

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार की नई पहल: यूपी के सभी जिलाधिकारियों को हिंसा पीड़ित महिलाओं से करनी होगी बात

City News Uttar Pradesh

बांदा के गांव बने ‘फौजियों की फैक्ट्री’: यहां बसता है ‘देशभक्ति’ का जुनून

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा द्वारा विद्यालयों का औचक निरीक्षण: ‘शैक्षिक सुधार’ के दिए सख्त निर्देश

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें सुंदरीकरण कार्य में दिये तेजी से के कड़े निर्देश : अधिकारियों को झकझोरा

ब्रेकिंग न्यूज़