26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
राजू की तमन्ना थी की हीरा मुझे मिल जाये : हाथ में चमका हीरा, होगा मालामाल
उत्तर प्रदेश

राजू की तमन्ना थी की हीरा मुझे मिल जाये : हाथ में चमका हीरा, होगा मालामाल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राजू की हीरा की तमन्ना पूरी हो गई। वह मालामाल हो गया। उसे खदान में 19.22 कैरेट का हीरा मिल गया। इस हीरे को सरकारी नीलामी में करीब 80 लाख रुपये या उससे अधिक कीमत मिल सकती है। मजदूर राजू गौड़ ने कहा कि वह पन्ना (मध्य प्रदेश)पिछले दस वर्षों से मिट्टी खोदने का काम कर रहा है लेकिन उसने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन उसकी किस्मत चमक जाएगी।

राजू की तमन्ना थी की हीरा मुझे मिल जाये : हाथ में चमका हीरा, होगा मालामाल

गौड़ ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि नीलामी के बाद मिलने वाली रकम से मेरी आर्थिक मुश्किलें कम होंगी और मेरे बच्चों की पढ़ाई का खर्च निकलेगा। मजदूर ने कहा कि वह कृष्णा कल्याणपुर में स्थित खदान में हीरा पाकर बहुत खुश हुआ और उसने तुरंत इसे सरकारी अधिकारियों के पास जमा करा दिया। पन्ना हीरा कार्यालय के एक अधिकारी अनुपम सिंह ने बताया कि इस हीरे को अगली नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा। जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि खदान में मिला 19.22 कैरेट का हीरा नीलामी में 80 लाख रुपये या उससे अधिक कीमत में बिक सकता है।

राजू की तमन्ना थी की हीरा मुझे मिल जाये : हाथ में चमका हीरा, होगा मालामाल

गौड़ ने कहा कि जहां हीरा मिला वह खदान उसने करीब दो महीने पहले ही ली थी।उन्होंने कहा कि मैं इन रुपयों से अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च करूंगा और खेती के लिए जमीन खरीदूंगा। आपको बता दें की मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित पन्ना जिले में 12 लाख कैरेट के हीरे का भंडार होने का अनुमान है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड को ‘अन्ना पशुओं’ ने बनाया ‘युद्धक्षेत्र’: प्रशासन बेखबर, किसान ‘तबाह’

City News Uttar Pradesh

विज्ञान प्रदर्शनी में डीएलएड प्रशिक्षुओं का जलवा: उत्कृष्ट मॉडल्स को मिले पुरस्कार

मतदान में बुजुर्ग नहीं होंगे परेशान: घर बैठे वह कर सकेंगे मतदान

यूपी-90 वेबसीरीज का हुआ शुभारंभ, बांदा जिले में हुई है शूटिग …

Banda : बाबू केदार नाथ :” हम तुम्हें यूं भुला न पायेगे” …

लोक निर्माण मंत्री जितिन नें दिलाया भरोसा: शीघ्र दुरुस्त होगा बांदा से ललौली -बिंदकी मार्ग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़