City News Uttar Pradesh
जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश को ब्लैक मेलिंग की कोशिश करने वाला गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद को ब्लैक मेलिंग की कोशिश और धमकी : रिपोर्ट दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के सहयोगी का भाई बताकर यहां तिंदवारी विधायक एवं योगी सरकार के मंत्री रामकेश निषाद को ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। मंत्री ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस उस नंबर का पता लगाने में जुटी है जिससे मंत्री को फोन करके ब्लैकमेल की कोशिश एवं धमकी दी गई।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद को ब्लैक मेलिंग की कोशिश और धमकी : रिपोर्ट दर्ज
Blackmailing attempt and threat to Minister of State for Jal Shakti Ramkesh Nishad: Report filed

मामला कुछ इस प्रकार है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सहयोगी का भाई बताकर योगी के मंत्री रामकेश से गलत काम का दबाव बनाया गया। काम न करने पर हाई कमान में शिकायत करने की धमकी तक दे डाली गई। मंत्री ने नम्बर की जांच पड़ताल की तो ‘ट्रू कॉलर’ में आदित्य द्विवेदी जेपी नड्डा लिखकर आया। यह देखकर मंत्री नें पार्टी कार्यकर्ता शैलेन्द्र मोहन श्रीवास्तव को कोतवाली भेजा। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंत्री रामकेश निषाद के निजी नम्बर पर 8318017324 नम्बर से एक जनवरी 2023 को बधाई का मैसेज आया था।


इसके बाद 23 और 25 जनवरी को फिर उसी नम्बर से मैसेज किया कि मेरा भाई आपसे मिलने आ रहा है। उसी दौरान 2 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति मिलने पहुंचा। अज्ञात व्यक्ति ने खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सहयोगी आदित्य त्रिवेदी का भाई बताया। फिर एक पर्ची दी जिसमें कई सारे गलत काम लिखे थे। जल्द ही इन कामों को पूरा करने के लिए कहकर वहां से चला गया। उसी दिन 2 फरवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से उन कामों को करने का दबाव बनाया। काम न करने पर हाई कमान से शिकायत करने की धमकी दी। शहर कोतवाली प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि नंबर की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा मंडल कारागार में डान मुख्तार की बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था, क्या जेलों में फिट हैं डान के मोहरे ? …

विधायक विशंभर ‘सांसद की पार्टी उपेक्षा’ से बनें ‘मसीहा’: ऐतिहासिक जीत के ‘कयास’ !

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक अब्बास की जेल में बर्थडे मनाने की चल रही थी राजसी तैयारी : बिगड़ गया खेल

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का गजब प्रशासन ,बालू माफिया क्या साबित कर रहे “चाँद में दाग” ?

City News Uttar Pradesh

Banda : प्रभारी मंत्री नें कई योजनाओ का किया निरीक्षण, दिये जरूरी निर्देश …

सीएम के सलाहकार का गंदगी देख फूटा गुस्सा : ईओ को बुलाकर लगाई फटकार, 10 दिन का अल्टीमेटम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़