City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : प्रभारी मंत्री नें कई योजनाओ का किया निरीक्षण, दिये जरूरी निर्देश …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राज्यमंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान, एवं जिला प्रभारी लाखन सिंह राजपूत नें आक्सीजन प्लांट,जलाशय निर्माण, ग्राम पेयजल समूह योजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया।


राजकीय एलोपैथिक मेडिकल काॅलेज, में स्थापित किये जा रहे पीएसएआक्सीजन प्लांट, 100 बेड के पीआईसीयू वार्ड एवं वैक्सीनेशन बूथ का निरीक्षण किया । दौरान प्राचार्य मुकेश यादव नें जानकारी दी की आक्सीजन प्लांट का सिविल कार्य पूर्ण हो चुका है। प्लांट स्थापित करने का कार्य शीघ्र किया जायेगा। मंत्री नें कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि शीघ्र कार्य पूर्ण कराकर आक्सीजन प्लांट प्रारम्भ करायें। पीआईसीयूवार्ड को मानक के अनुरूप शीघ्र बनाये जाने के निर्देश दिये।


प्रभारी मंत्री द्वारा वैक्सीनेशन करने वाले स्वस्थ्य कर्मचारियों से वैक्सीनेशन की जानकारी ली गयी। अवगत कराया गया कि 18 प्लस के 59 लोगों द्वारा वैक्सीन लगवायी गई है।श्रद्धा सिंह एवं इन्द्रकेश सिंह यादव को मंत्री के समक्ष वैक्सीन लगाई गई।


मंत्री द्वारा ग्राम महोखर में वैक्सीनेशन कैम्प का निरीक्षण किया गया। वैक्सीनेशन करने वाले स्वस्थ्य कर्मचारियों से वैक्सीनेशन की जानकारी की अवगत कराया गया कि 18 प्लस के 150 एवं 45 प्लस के 115 लोगों द्वारा वैक्सीन लगवायी गई है।रूद्र प्रताप सिंह उम्र-28 वर्ष को मंत्री के समक्ष वैक्सीन लगाई गई ।कहा कि ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कराने हेतु आस-पास के लोगों को जागरूक करें।


मंत्री नें जल जीवन मिशन के अन्तर्गत परियोजना अमलीकौर ग्राम समूह सतही जल परियोजना का ग्राम महोखर में उच्च जलाशय के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा रामकेष निषाद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपीसिंह, मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा,सीएमओ एनड़ी शर्मा एवं कार्यदायी संस्था एनसीसीके अधिकारीगण उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा डीपीआरओ नें सचिवों के घोटाले की जांच ठंढे बस्ते में दबाई ? सत्यनिष्ठा पर उठ रहे सवाल ?

City News Uttar Pradesh

बांदा प्रशासन रहे सावधान : कानून व्यवस्था का सवाल बन सकती है खाद !

City News Uttar Pradesh

जिलें में कोरोना संक्रमण से अधेड़ की मौत, तीन मिले पाजिटिव

City News Uttar Pradesh

पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी की पुण्य तिथि पर गोष्ठी : उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश का “नवदुर्गा महोत्सव” में सहभागिता, देवी माँ की प्रतिमाओं का किया पूजन

City News Uttar Pradesh

एसपी पलाश का ‘बड़ा एक्शन’: 1.16 करोड़ का ठोका जुर्माना, 9,717 वाहनों का हुआ चालान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़