City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत का हल्ला बोल: समितियों में खाद फिर भी क्यों ‘सिम-सिम बंद’
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

पूर्व विधायक दलजीत का हल्ला बोल: समितियों में खाद फिर भी क्यों ‘सिम-सिम बंद’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खरीफ की फसलें ‘खाद के अभाव’ में ‘पीली पड़ने’ लगी हैं और सरकारी समितियों में ‘ताले लटके’ हैं। इसे लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने मोर्चा खोल दिया है। ‘धरातल पर उतरकर स्थिति का जायजा’ लेने वाले जागरूक नेता दलजीत सिंह ने इसे ‘किसानों के साथ खुला धोखा’ बताया।

पूर्व विधायक दलजीत की 'नेत्र ज्योति' सेवा की फहर रही 'पताका' : आंखों 'चमक' !दलजीत सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, समितियों में ‘सिम-सिम बंद’ का हाल है। जहां खाद है वहां ‘अंधा बांटे रेवड़ी, चिन्ह-चिन्ह के देय’ चल रहा है। उन्होंने खुलासा किया कि “भरपूर स्टॉक होने के बावजूद आम किसानों को बैरंग लौटाया” जा रहा है। वहीं सिफारिशी लोगों को एक आधार पर 40 से 50 बोरी तक खाद दे दी जा रही है। छोटे किसान “यूरिया के लिए दर-दर भटक” रहे हैं। जिले में 1.32 लाख हेक्टेयर में खरीफ बोई गई है। इसमें 67,765 हेक्टेयर धान है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक रोपाई के 20-25 दिन के अंदर यूरिया न डले तो पैदावार 50% तक गिर सकती है।

पूर्व विधायक दलजीत बोले आपदा ग्रस्त घोषित हो चित्रकूट मंडल: सीएम से किया मांगदलजीत सिंह ने कहा, “43 समितियां और 102 बिक्री केंद्र होने के बाद भी किसान घंटों लाइन में लगकर खाली हाथ लौट” रहा है। ये लापरवाही नहीं, साजिश हैजागरूक नेता होने के नाते दलजीत सिंह ने सिर्फ समस्या नहीं गिनाई, बल्कि समाधान भी मांगा। उन्होंने डीएम से मांग की कि 24 घंटे के अंदर सभी समितियों का स्टॉक सार्वजनिक किया जाए, सीसीटीवी कैमरे से वितरण की निगरानी हो और दोषियों पर एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र व्यवस्था नहीं सुधरी तो भाजपा कार्यकर्ता किसानों के साथ सड़कों पर उतरेंगे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फोरम अध्यक्ष का पद रिक्त: पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

मंत्री रामकेश नें बिजली एवं जलशक्ति विभाग के अधिकारियों पर की सख्ती:दी हिदायत

City News Uttar Pradesh

पुलिस का करिश्मा : पंद्रह लाख का जुवां साढ़े 14 हजार में तब्दील ! …

City News Uttar Pradesh

Banda : मशरूम उत्पादन से मिल सकता है चार गुना फायदा, प्रशिक्षण के दौरान दी गई विभिन्न जानकारियां …

City News Uttar Pradesh

बांदा में निकाय चुनाव : टिकट के दावेदारों की सरगर्मियां हो गई तेज

City News Uttar Pradesh

बांदा को डिप्टी सीएम का तोहफ़ा: मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में डॉक्टर-नर्स की होगी भर्ती !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़