23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अमित ने 'अफसरों' की 'कसी' नकेल: 'ढीली चाल' पर 'फूटा गुस्सा' !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

डीएम अमित ने ‘अफसरों’ की ‘कसी’ नकेल: ‘ढीली चाल’ पर ‘फूटा गुस्सा’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विकास “योजनाओं में सुस्ती, पंचायत स्तर पर लापरवाही और सरकारी योजनाओं की धीमी रफ्तार” को लेकर डीएम अमित आसेरी ने अधिकारियों को “दो टूक” चेतावनी दे दी है। विकास खण्ड स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान “डीएम का रुख बेहद सख्त नजर” आया। उन्होंने साफ कर दिया कि “जनकल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं” की जाएगी।

डीएम अमित ने 'अफसरों' की 'कसी' नकेल: 'ढीली चाल' पर 'फूटा गुस्सा' !डीएम अमित ने अधिकारियों को सिर्फ लक्ष्य पूरा करने के बजाय “गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता” के साथ पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। खास तौर पर “कम प्रगति वाले विकास खण्डों को लेकर उन्होंने अधिकारियों की जवाबदेही” तय करने के संकेत दिए हैं। डीएम ने पंचायत भवनों में सचिवों और पंचायत सहायकों की “उपस्थिति को लेकर भी सख्ती” दिखाई। उन्होंने निर्देश दिया कि “रोस्टर के अनुसार पंचायत भवनों में सचिव और पंचायत सहायक अनिवार्य रूप” से मौजूद रहें।

डीएम अमित ने 'अफसरों' की 'कसी' नकेल: 'ढीली चाल' पर 'फूटा गुस्सा' !पंचायत भवनों में सचिवों और पंचायत सहायकों की रोस्टर के अनुसार उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रैंडम चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। कम प्रगति वाले विकास खण्डों में शौचालय निर्माण में तेजी लाने और संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने को कहा गया। वहीं लंबित आरआरसी सेंटरों का निर्माण पूरा कराने, सामुदायिक शौचालयों का भुगतान लंबित न रखने और उनके सुचारू संचालन के निर्देश दिए गए।

डीएम अमित ने 'अफसरों' की 'कसी' नकेल: 'ढीली चाल' पर 'फूटा गुस्सा' !सभी विकास खण्डों में “पोषण वाटिकाएं” विकसित कर उनकी “सब्जियों” का उपयोग “बच्चों के पोषण और मिड-डे मील” में कराने तथा “स्वयं सहायता समूहों” के गठन में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना में नरैनी, बड़ोखर खुर्द और महुआ की “खराब प्रगति पर डीएम ने नाराजगी” जताते हुए 10 दिनों में सुधार का अल्टीमेटम दिया। साफ संदेश है सरकारी “योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही” मिली तो “जवाबदेही” तय होगी और “काम कागजों में नहीं,जमीन पर दिखाई” देना चाहिए।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम की समीक्षायें कागजों में गुलाबी ? संख्यायों का ग्राफ भारी !

City News Uttar Pradesh

यूपी : कौन हैं चौधरी भूपेंद्र सिंह जो भाजपा के बने अध्‍यक्ष, 33 साल में तय किया प्रदेश अध्‍यक्ष तक का राजनीतिक सफर, पढ़िए इनका सियासी सफर

कर्ज चुकाने में आड़े आई घरेलू उपभोक्ताओं की आर्थिक तंगी, एकमुश्त समाधान योजना की बढ़ी अवधि

City News Uttar Pradesh

Banda : हैवानियत की पराकाष्ठा : पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म…

City News Uttar Pradesh

गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

विधायक ओम मणि द्वारा ‘कालिंजर’ को मिलेगी नई पहचान: दुर्ग बनेगा ‘पर्यटन हब’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़