28 C
Lucknow
August 29, 2026
City News Uttar Pradesh
सास से हुआ विवाद फिर बहू ने फांसी लगाकर दी जान, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

सास से हुआ विवाद फिर बहू ने फांसी लगाकर दी जान, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सास से विवाद होने पर बहुने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। आनन-फानन मृतिका का शव नीचे उतारा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

सास से हुआ विवाद फिर बहू ने फांसी लगाकर दी जान, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
Dispute with mother-in-law, then daughter-in-law hanged herself, brother accused of murder

गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी राधा (22) पत्नी नीरज ने शनिवार की सुबह कमरे के अंदर पंखे की हुक पर तौलिया से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद सास ने देखा तो राधा फंदे पर लटक रही थी। सास के चीखने चिल्लाने पर परिवार के अन्य लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची गिरवां थाना पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

मृतका के पति ने बताया कि वह ई-रिक्शा में बालू ढोने का काम करता है। खाना बनाने को लेकर सास से विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर राधा ने यह घटना अंजाम दी। उधर, मृतका के भाई राजकिशोर ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन राधा को प्रताड़ित करते थे, घरेलू कामकाज को लेकर बहन को मारपीट कर मार डाला और आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटका दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उपभोक्ता फोरम नें निपटाये विवाद, परिवादियों को मिले कुल दो लाख से अधिक के चेक …

City News Uttar Pradesh

सूर्य देवता का आशिर्वाद मंडल पावर कार्पोरशन करेगा ग्रहण : संकट का होगा निदान !

City News Uttar Pradesh

हनुमंत कथा की ‘भव्य’ कलश यात्रा: उमड़ा ‘आस्था’ का सैलाब, जय श्रीराम से ‘गूंजा’ शहर

City News Uttar Pradesh

अवैध अतिक्रमण पर फिर चला बाबा का बुलडोजर, प्रशासनिक अधिकारियों ने ढहाया अवैध कब्जा

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का दिया मंत्र

लोकसभा चुनाव के बीच आजम खान दोषी करार: कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा व 5 लाख का जुर्माना भी लगाया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़