28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उपभोक्ता फोरम नें निपटाये विवाद, परिवादियों को मिले कुल दो लाख सेअधिक के चेक
उत्तर प्रदेश

उपभोक्ता फोरम नें निपटाये विवाद, परिवादियों को मिले कुल दो लाख से अधिक के चेक …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उपभोक्ता आयोग ने दो मामलों का निस्तारण किया। परिवादीयों कोकुल मिलाकर दो लाख से अधिक के चेकसौंपे।
पहले एक मामले की सुनवाई में परिवादी को दुकान में आग लगने पर हुए नुकसान का बीमा क्लेम 157443 का चेक सौंपा।
मामला यह था की शहर के मोहल्ला मर्दन नाका निवासी मोहम्मद सईद पुत्र कुन्नू साड़ी और रेडिमेड की दुकान गुसाईगंज में थी।

जिसने आग लगने पर बीमा कंपनी द्वारा क्लेम न देने पर वाद यूनाइटेड इंडिया के विरुद्ध दायर किया गया था। इस मामले बीमा कंपनी ने राज्य आयोग में अपील दायर किया था। अपील में निर्णय के अनुसार बीमा कंपनी ने निर्णित राशि फोरम के पक्ष में अदा कर दी थी।

उपभोक्ता फोरम नें निपटाये विवाद, परिवादियों को मिले कुल दो लाख सेअधिक के चेक
जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग के न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार चतुर्वेदी द्वारा परिवादी मोहम्मद सईद को 157443 का अकाउंट पेई चेक प्राप्त करा दिया गया। इस दौरान अधिवक्ता दिलीप कुमार सविता भी रहे।एक अन्य मामले में उपभोक्ता आयोग ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को अपील में जमा राशि 69हजार रुपए का चेक सौंपा।


मामला इस प्रकार था कि जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग ने पवन सिंह पुत्र राम सनेही निवासी बबेरू और कुलदीप बाजपेई निवासी फुटाकुवा शहर बांदा के दोनो मामलो में बीमा कंपनी के विरुद्ध मुकदमा निर्णित किए गए थे। इन दोनों मामलों में यूनाइटेड इंडिया ने राज्य उपभोक्ता संरक्षण आयोग में अपील करते समय धारा 15 के तहत इन मामलों में 25_25 हजार जमा किए गए थे। डिग्रीदार को निर्णीत राशि देने के बाद फोरम में जमा शेष का भुगतान शाखा प्रबंधक अजय कुमार वर्मा यूनाइटेड इंडिया पीली कोठी को कर दिया गया। उक्त जानकारी स्वतंत्र रावत रीडर जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग ने दी।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग की सख्त मासिक समीक्षा : पाई कमियां, रोका वेतन …

आयुर्वेद पर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता : इनाम राशि से नवाजे गये विजयी प्रतिभागी

City News Uttar Pradesh

श्याम नें तीर्थों की ऊर्जा ग्रहण कर ‘भोज’ में भरी शक्ति: उमड़ा ‘आस्था’ का सैलाब

City News Uttar Pradesh Desk

चित्रकूट: डकैत गौरी यादव की तलाश में जंगल पहुंचे आइजी, बैरंग लौटने को हुए मजबूर …

City News Uttar Pradesh

बड़ी दर्दनाक घटना: करंट की चपेट में आकर पिता व दो बेटों की मौत, खेत में बीज डालने गए थे तीनों

City News Uttar Pradesh

बांदा में आयुर्वेद की प्रतिबंधित 32 दवाओं की हो रही बिक्री: क्यों नहीं लग रही रोक

ब्रेकिंग न्यूज़