24.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
केन-यमुना में 'ज्वार-भाटा' ! दहशत में प्रशासन, बजा बाढ़ एलर्ट का सायरन !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

केन-यमुना में ज्वार-भाटा ! दहशत में प्रशासन, बजा बाढ़ एलर्ट का सायरन !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। केन और यमुना नदियां इन दिनों ‘ज्वार-भाटा’ पर हैं। कभी जलस्तर एक मीटर ‘उछल’ रहा है, तो कभी ‘स्थिर’ होकर ‘डरा’ रहा है। नदियों की इस ‘आंख-मिचौली’ ने जिला प्रशासन की ‘नींद’ उड़ा दी है। नेपाल की ‘जल त्रासदी’ के बाद से प्रशासन ‘बाढ़ की आशंका से कांप’ रहा है और जिले में ‘रेड अलर्ट’ जैसी स्थिति बन गई है।केन-यमुना का रौद्र रूप: बांदा में बाढ़ का खतरा, 24 घंटे में डूब सकते हैं तटबंध !बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने ‘हालात और बिगाड़’ दिए हैं। पहाड़ों से उतरता पानी तेजी से नदियों और बांधों की ओर बढ़ रहा है। इसका सीधा असर बांदा की नदियों पर दिखने लगा है। यमुना का जलस्तर 90 मीटर से उछलकर 92 मीटर पर पहुंच गया है। एक ही झटके में एक मीटर की बढ़ोतरी ने प्रशासन के ‘हाथ-पांव’ फुला दिए हैं !केन-यमुना का रौद्र रूप: बांदा में बाढ़ का खतरा, 24 घंटे में डूब सकते हैं तटबंध !हालांकि केन का जलस्तर 98 मीटर पर स्थिर है, लेकिन उसमें भी लगातार ‘उतार-चढ़ाव’ हो रहा है। आंकड़े ‘डराने’ वाले हैं। केन में चेतावनी बिंदु 103 मीटर और खतरा 104 मीटर पर है, जबकि यमुना में चेतावनी 99 मीटर और खतरा 100 मीटर पर है। मतलब, ‘ज्यादा पानी आया तो बाढ़ दरवाजे’ पर होगी।केन-यमुना का रौद्र रूप: बांदा में बाढ़ का खतरा, 24 घंटे में डूब सकते हैं तटबंध !इसी ‘घबराहट’ में प्रशासन ने ‘पूरी मशीनरी झोंक’ दी है। सभी ‘राजस्व टीमों को नदी किनारे तैनात’ कर दिया गया है। हर घंटे जलस्तर की रिपोर्ट ली जा रही है। बांधों से पानी छोड़े जाने पर क्या होगा, इसका पहले से ‘आंकलन’ किया जा रहा है। कलेक्टरेट में ‘पल-पल’ की मॉनीटरिंग हो रही है। प्रशासन को डर है कि अगर मध्य प्रदेश में बारिश और तेज हुई तो बांधों से अचानक पानी छोड़ना पड़ेगा और बांदा में ‘बाढ़ जैसे हालात’ बन सकते हैं। इसलिए पहले से ही ‘अलर्ट’ जारी कर दिया गया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हत्याकाण्ड का खुलाशा : साथी ने सब्बल से ताबड़तोड़ वार कर की थी चरवाहे की हत्या

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हमला, गाय की हत्या करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी…

City News Uttar Pradesh

बांदा-टांडा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक व डीसीएम में जोरदार टक्कर, चालक की हुई मौत …

बांदा : ट्रिपल टी की राह में वैक्सीन का रोड़ा, कैसे होगा बेहतर रक्षा कवच …

Banda- बढ़ रही रार: अनशनकारी चिकित्सक का सीएमओ ने किया तबादला…

City News Uttar Pradesh

इंडिया गठबंधन पर बरसे अमित शाह : बोले सीएए को राहुल की नानी भी नहीं हटा सकतीं, अखिलेश पर साधा निशाना

ब्रेकिंग न्यूज़