32.1 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा की सियासत में विशंभर यादव का 'लाल तूफान': बोले 'चल पड़ी है आंधी, आ रहे हैं समाजवादी' !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

बांदा की सियासत में विशंभर यादव का ‘लाल तूफान’: बोले ‘चल पड़ी है आंधी, आ रहे हैं समाजवादी’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जब जिले की “समाजवादी राजनीति” में किसी “बड़े चेहरे का जिक्र” होता है तो बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव का “नाम” सबसे ऊपर आता है। “जमीन से जुड़े, संघर्ष से तपे और बेबाक” बोलने वाले विशंभर यादव ने एक बार फिर “अपने शायराना अंदाज से सियासी पारा चढ़ा” दिया है। 2027 के विधानसभा चुनाव पर पूछे गए “सवाल” पर उन्होंने जो कहा, वह अब प्रदेश की “सियासत में चर्चा का विषय” बन गया है।बांदा की सियासत में विशंभर यादव का 'लाल तूफान': बोले 'चल पड़ी है आंधी, आ रहे हैं समाजवादी' !एक विशेष भेंटवार्ता में विशंभर यादव ने “शायराना मूड” में कहा “चल पड़ी है लाल आंधी, आ रहे हैं समाजवादी।” यह सिर्फ “एक शेर नहीं, बल्कि 2027 के चुनाव का” उनका “सियासी ऐलान” है। विशंभर के इस एक जुमले ने “कार्यकर्ताओं में नया जोश” भर दिया है। विधायक विशंभर यादव ने भाजपा सरकार पर “जमकर हमला” बोला। कहा कि भाजपा के राज में पूरा देश “कराह” रहा है। किसान परेशान है, नौजवान बेरोजगार है, महिलाएं असुरक्षित हैं और व्यापारी त्रस्त है। महंगाई ने आम आदमी की “कमर तोड़” दी है। यह सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह “विफल साबित” हुई है।विधायक विशंभर यादव बोले: भाजपा सरकार 'तानाशाह', लोकतंत्र को कराए 'आजाद'उन्होंने कहा कि भाजपा के पास गिनाने को कोई “विकास कार्य नहीं” है। जब काम नहीं होता तो ये “हिंदू-मुस्लिम” का कार्ड खेलते हैं। “समाज को बांटो और राज करो, यही इनकी नीति” है। यह “सरकार विकासवादी नहीं, विघटनकारी साबित” हुई है। जनता अब इनके “असली चेहरे को पहचान” चुकी है। विशंभर यादव ने कहा कि 2027 का चुनाव “जनता बनाम भाजपा” होगा। समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के नेतृत्व में “जनता के मुद्दों को लेकर मैदान” में है। गांव-गांव, गली-गली में “लाल टोपी” दिख रही है। जो आंधी 2022 में चली थी, वह 2027 में “तूफान” बनकर “भाजपा के किले” को “ढहा” देगी। बबेरू ही नहीं, पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की “जीत का परचम” फहरेगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज

शराब घोटाला मामला: सीएम केजरीवाल के खिलाफ ईडी ने दाखिल की नई शिकायत, कहा- समन का नहीं कर रहे पालन

मौसम की टक्कर ले नवाब टैंक सफाई अभियान पहुंचा लक्ष्य के नजदीक

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में दुनिया का खुलेगा पहला जल विश्वविद्यालय: पानी की होगी पढ़ाई

City News Uttar Pradesh

डीएम का विभागों को “अल्टीमेटम”: सचिव से स्पष्टीकरण, बकायेदारों पर कार्रवाई के आदेश

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ‘गरीबों’ का कर रहे ‘कल्याण’: जरूरतमंदों के ‘चेहरे’ पर लौटी ‘मुस्कान’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़