City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सांड़ी खदान द्वारा कब तक अत्याचार, तीन खदानों पर साढ़े 22 करोंड़ का जुर्माना …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में अवैध बालू खनन के लिये बदनाम साड़ी खदान के सभी खंडों का राजा कान्ट्रेक्सन दबंगई थम नहीं रही। प्रशासन और शासन को ठेंगा दिखा मनमानी का जलवा है। यहां पट्टा धारक बेलगाम है!और शासन-प्रशासन लाचार। इंतजार है हमें डीएम आनन्द सिंह की कार्यवाई रूपी तलवार चलने का। दूसरी ओर निर्धारित पट्टा सीमा से बाहर बालू का अवैध खनन कराने के आरोप में तीन पट्टाधारकों के खिलाफ डीएम आनन्द सिंह निर्देश पर खनिज विभाग ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने चोरी की धारा सहित लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की है। खनिज विभाग के मुताबिक, तीनों पट्टाधारकों ने लगभग तीन लाख घनमीटर बालू का अवैध खनन कराया है। इसकी कीमत लगभग साढ़े 22 करोड़ रुपये बताई गई है।इस रकम की वसूली होगी।


प्रदेश शासन के भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग सचिव/निदेशक डा. रोशन जैकब ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों की फौज के साथ जौहरपुर, कनवारा और पथरी,लहूरेटाकनवारा खदानों में औचक छापा मारा था। उन्हें सभी खदानों में अवैध खनन और भारी अनियमितताएं मिली थीं। सख्त तेवर अपनाते हुए खनिज अधिकारी पट्टाधारकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और फर्मों को काली सूची में डालने तथा वसूली के आदेश दिए थे। इसी के बाद शुक्रवार को खनिज विभाग के खान निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने तिंदवारी और देहात कोतवाली में अवैध खनन के आरोपी पट्टाधारकों के खिलाफ तहरीर दी है।


तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जौहरपुर खंड चार के खदान संचालक राकेश तिवारी (इंदिरा नगर) पर 73.876 घनमीटर और खंड पांच के खदान संचालक विजय कुमार जायसवाल (वाराणसी) पर 1500 हेक्टेयर रकबे में 111.325 घन मीटर बालू का अवैध खनन करना पाया गया। कोतवाली देहात क्षेत्र में पथरी खदान संचालक अभिषेक जायसवाल (वाराणसी) पर भी निर्धारित सीमा के बाहर बालू का अवैध खनन का आरोप है। तीनों खदान संचालकों के विरुद्ध धारा 379 आईपीसी सहित लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धाराओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।


खनिकर्म निदेशक,सचिव डा. रोशन जैकब ने ओवर लोडिंग पर नाराजगी जताते हुए ओवर लोडिंग रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद एक कंपनी के वाहनों द्वारा ओवरलोड परिवहन की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने खनिज अधिकारी को निर्देश दिए कि ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जाए। बालू पट्टाधारकों को हिदायत दी कि खदान क्षेत्र में ट्रकों पर ओवरलोड बालू न भरी जाए। पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।


चित्रकूटधाम मंडल की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चिंता जाहिर करने के बाद खनिज विभाग ने अवैध खनन और ओवर लोडिंग के खिलाफ तीखे तेवर अपनाए। मुख्यमंत्री के लौटने के तीसरे दिन ही लखनऊ की तीन टीमों ने जनपद में डेरा डाल दिया था। तीनों टीमों ने जिले की सभी 29 खदानों की जांच की। सीसीटीवी कैमरे, धर्मकांटा से लेकर खनन तक टीमों ने स्थलीय सत्यापन किया। सूत्रों के मुताबिक, कुछेक खदानों को छोड़कर अधिकांश बालू खदानों में टीमों को तमाम अनियमितताएं मिलीं। टीमें यहां छह दिन रहीं। सूत्रों के मुताबिक, टीम की रिपोर्ट के बाद शासन स्तर से बड़ी कार्रवाई हो सकती है।


लखनऊ से यहां आईं खनिकर्म निदेशक/सचिव डा. रोशन जैकब ने खदानों में अवैध खनन पकड़ा, लेकिन हैरत की बात है कि स्थानीय अफसरों को अवैध खनन और ओवर लोडिंग नजर नहीं आई। सचिव द्वारा अवैध खनन पर पट्टाधारकों के खिलाफ की गई कार्रवाई और स्थानीय अफसरों की उदासीनता की चर्चा रही। उधर, लगातार छापे और कार्रवाई से खदान संचालकों और ट्रांसपोर्टरों में दहशत है। आलम यह है कि ओवर लोड की जगह अंडर लोड ट्रक नजर आ रहे हैं।


जिला खनिज अधिकारी सुभाष सिंह का कहना है कि तीनों पट्टाधारकों द्वारा करीब 3 लाख घन मीटर में बालू का अवैध खनन कराया गया है। इसकी कीमत लगभग 22 करोड़ 50 लाख रुपये है। तत्काल प्रभाव से तीनों पट्टे निरस्त कर दिए गए हैं। पट्टा संचालकों को जुर्माने की नोटिस दी जा रही है। खदान संचालकों द्वारा जानबूझकर अवैध खनन किया गया है। अवैध खनन वाले हिस्से से निकाली गई बालू की कीमत पट्टाधारकों से वसूली जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

क्रूरता पूर्वक पशु तस्करी : 72 पशुओं को पुलिस ने किया बरामद, सात अभियुक्त गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

‘काम बोलता है’ मालती गुप्ता ने ‘तड़पते’ बांदा को दिया ‘ठंडा पानी’ का तोहफा

बाइक की टक्कर से छात्र की मौत, अन्य दुर्घटना में तीन हुए घायल

City News Uttar Pradesh

बलिया कांड : पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ बांदा में कलमकारों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज उठाई की रिहाई की मांग

City News Uttar Pradesh

चेकिंग नहीं, वसूली हो रही: बांदा-नरैनी रोड पर ‘यातायात पुलिस’ की खुलेआम उगाही ! ट्रक मालिक परेशान !

City News Uttar Pradesh Desk

विधानसभा घेराव से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष ‘हाउस अरेस्ट’: लखनऊ कूच पर ‘सियासी ब्रेक’ ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़