26.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश बनें शिक्षा के मसीहा: भसरौड़ा को दिया 25 करोड़ के सीएम मॉडल स्कूल का तोहफा
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

विधायक प्रकाश बनें शिक्षा के मसीहा: भसरौड़ा को दिया 25 करोड़ के सीएम मॉडल स्कूल का तोहफा

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जब जनप्रतिनिधि जनहित को ‘अपना धर्म’ बना ले, तो विकास ‘खुद-ब-खुद’ धरातल पर ‘उतरने’ लगता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है सदर के विधायक प्रकाश द्विवेदी ने। वह इन दिनों क्षेत्र के ‘विकास की पिच’ पर ‘जनहित के मसीहा’ बनकर ‘धमाल’ मचा रहे हैं।विधायक प्रकाश का फूटा गुस्सा, कांपे अधिकारी: अफसरों को दी आखिरी चेतावनीविधायक प्रकाश की पहल का ही ‘नतीजा’ है कि महुआ ब्लॉक के भसरौड़ा गांव को एक ‘बड़ा तोहफा’ मिला है। यहां 25 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनेगा, जो पूरे बुंदेलखंड में शिक्षा की ‘नई तस्वीर’ पेश करेगा। यह कोई साधारण स्कूल नहीं होगा।

विधायक प्रकाश बनें शिक्षा के मसीहा: भसरौड़ा को दिया 25 करोड़ के सीएम मॉडल स्कूल का तोहफायहां साइंस लैब,स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी से लेकर खेलकूद के मैदान तक, सब कुछ ‘आधुनिक और हाईटेक’ होगा। गांव के गरीब के बच्चे भी अब ‘कॉन्वेंट’ जैसी ‘शिक्षा’ ले सकेंगे। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि शासन ने इस सपने को पूरा करने के लिए पहली किस्त के रूप में 8 करोड़ 84 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। निर्माण की जिम्मेदारी कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विस को सौंपी गई है।विधायक प्रकाश का फूटा गुस्सा, कांपे अधिकारी: अफसरों को दी आखिरी चेतावनीविधायक प्रकाश नें बताया कि इस मॉडल विद्यालय में करीब 1500 बच्चे पढ़ेंगे। सबसे खास बात यह है कि इसमें गांव के पुराने प्राथमिक विद्यालय से अलग, नई प्रवेश प्रणाली से बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा, ताकि हर बच्चे को आधुनिक संसाधनों के साथ ‘बेहतरीन शिक्षा’ मिल सके। निश्चित तौर पर भसरौड़ा का यह मॉडल स्कूल विधायक प्रकाश द्विवेदी की ‘जनहितैषी सोच’ का ‘जीवंत प्रमाण’ है,जो आने वाले समय में बांदा के नौनिहालों का ‘भविष्य’ संवारेगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गेहूं की खरीद धीमी : आठ केंद्रों में अभी सन्नाटा, नहीं हो पायी खरीद

City News Uttar Pradesh

एसटीएफ मामले में अब शुक्रवार को होगी सुनवाई, 6 जवानों संग एक मुखबिर की हत्या का है मामला

भाजपा नें खेली फूलों की होली : फाग की मस्ती में झूमे लोग

यमुना नदी में उतराता मिला युवती का शव : नहीं हो सकी शिनाख़्त

रंग ला रही है चित्रकूटधाम मंडलायुक्त की मुहिम

City News Uttar Pradesh

गरीबों के मिट्टी चूल्हे फिर होने लगे आबाद, महंगा शौक है सरकार ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़