City News Uttar Pradesh
लोहरा में 19 वर्षों से जीवित खेल और स्मृति का संगम:स्व. सुनीता शर्मा की स्मृति में खेलों का कुंभ
उत्तर प्रदेश

लोहरा में 19 वर्षों से जीवित खेल और स्मृति का संगम: स्व. सुनीता शर्मा की स्मृति में खेलों का कुंभ

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बड़ोखर ब्लॉक के ग्राम लोहरा में खेल के माध्यम से स्मृति, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जब स्वर्गीय सुनीता देवी शर्मा पत्नी स्वर्गीय पूर्व सांसद रामरतन शर्मा, की स्मृति में आयोजित 19 वीं बाल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़ाने की सतत परंपरा का प्रतीक बन गया।

लोहरा में 19 वर्षों से जीवित खेल और स्मृति का संगम:स्व. सुनीता शर्मा की स्मृति में खेलों का कुंभ

प्रतियोगिता के उद्घाटन पर उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। मंत्री रामकेश निषाद ने कहा “जब खिलाड़ी खेल भावना से खेलते हैं, तो उनके मन और मस्तिष्क में सकारात्मक विचार जन्म लेते हैं। यही विचार देश और समाज को मजबूती प्रदान करते हैं।”

लोहरा में 19 वर्षों से जीवित खेल और स्मृति का संगम:स्व. सुनीता शर्मा की स्मृति में खेलों का कुंभ

मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि स्वर्गीय पूर्व सांसद रामरतन शर्मा ने अपने कार्यकाल में ग्रामीण अंचलों के बच्चों को खेल जगत से जोड़ने का जो सपना देखा था, वही परंपरा आज अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’ द्वारा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाई जा रही है।

लोहरा में 19 वर्षों से जीवित खेल और स्मृति का संगम:स्व. सुनीता शर्मा की स्मृति में खेलों का कुंभ

उन्होंने बताया कि अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’ ने गांव के बच्चों के लिए एक मिनी स्टेडियम और ग्रामीणों के लिए एक बारात घर की मांग रखी है। मैं दोनों मांगों को शीघ्र ही पूरा करने का प्रयास करूंगा।

लोहरा में 19 वर्षों से जीवित खेल और स्मृति का संगम:स्व. सुनीता शर्मा की स्मृति में खेलों का कुंभ

पहले मैच में बांदा ने सतना को 25–17, 25–13 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में सतना ने गोयरा को 25–18, 25–14 से हराकर जीत दर्ज की। उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बांदा और सतना की टीमों को 2700-2700 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

लोहरा में 19 वर्षों से जीवित खेल और स्मृति का संगम:स्व. सुनीता शर्मा की स्मृति में खेलों का कुंभ

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजनारायण द्विवेदी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार (कोच), पूर्व क्रीड़ाधिकारी सबल सिंह, उद्घोषक डॉ. इन्दवीर सिंह, प्रधान सुरेश रैकवार, पूर्व प्रधान अंगद मिश्र सहित सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति की ओर से अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आंगनबाड़ी केंद्र हो गये निरर्थक: लटक रहे हैं ताले, पोषण सामग्री बाजार के हवाले !

Banda – किसानों के हित में काम कर रही देश व प्रदेश की सरकार : सांसद

City News Uttar Pradesh

तीज पर्व पर गूंजा “जनम -जनम का साथ है हमारा -तुम्हारा” : शिव -पार्वती की हुई पूजा

City News Uttar Pradesh

फेसबुक पर हुआ प्यार तो प्रेमी को तलाशते हुए बांदा पहुंची प्रेमिका, नहीं मिलने पर पहुंच गई थाने …

किसानों के लिये खुश खबरी:दो लाख 54 हजार को मिलेगी सम्मान निधि की 17 वीं किश्त

“लैला-मजनू मेला” होगा “सीसीटीवी कैमरे” की “निगहबानीं” में: डीएम के निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़