City News Uttar Pradesh
खुरहंड में उमड़ा 'आस्था' का 'महासागर': बाबा बागेश्वर के 'दरबार' में 'ऐतिहासिक जनसैलाब'
उत्तर प्रदेश

खुरहंड में उमड़ा ‘आस्था’ का ‘महासागर’: बाबा बागेश्वर के ‘दरबार’ में ‘ऐतिहासिक जनसैलाब’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। खुरहंड कस्बा शुक्रवार को केवल ‘एक स्थान नहीं, बल्कि सनातन चेतना’ का ‘जीवंत केंद्र’ बन गया। अवसर था ‘बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री’ के आगमन का, जहां ‘सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी’ के आयोजन में ‘खुरहंड’ स्थित आवास परिसर के ‘प्राचीन कालेश्वर मंदिर’ में ‘भव्य सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ’ के साथ ‘विशाल दिव्य दरबार’ का आयोजन किया गया।

खुरहंड में उमड़ा 'आस्था' का 'महासागर': बाबा बागेश्वर के 'दरबार' में 'ऐतिहासिक जनसैलाब'

सुबह से ही श्रद्धालुओं का ‘जनसैलाब खुरहंड’ की ओर ‘उमड़’ पड़ा। सड़कों, गलियों और मैदानों में केवल एक ही चर्चा थी “बाबा बागेश्वर आ रहे हैं।” आस्था की यह लहर इतनी व्यापक थी कि पूरा क्षेत्र भगवामय हो उठा।

खुरहंड में उमड़ा 'आस्था' का 'महासागर': बाबा बागेश्वर के 'दरबार' में 'ऐतिहासिक जनसैलाब'

दरबार को संबोधित करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्म, भक्ति और जीवन के गूढ़ रहस्यों को सरल शब्दों में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा “भगवान के मंदिर चरणों से जाओ, लेकिन आत्मा से उन्हें निहारो”। जब ईश्वर की प्राप्ति हो जाती है, तब इस नश्वर संसार में कुछ भी पाने की इच्छा शेष नहीं रहती।

खुरहंड में उमड़ा 'आस्था' का 'महासागर': बाबा बागेश्वर के 'दरबार' में 'ऐतिहासिक जनसैलाब'

उनके इन शब्दों ने हजारों श्रद्धालुओं के हृदय को स्पर्श किया और वातावरण गंभीर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सम्पूर्ण विश्व में फैले सनातनी हिंदुओं की रक्षा, जागरण और शिक्षा के लिए सार्वजनिक रूप से संकल्प लिया।

खुरहंड में उमड़ा 'आस्था' का 'महासागर': बाबा बागेश्वर के 'दरबार' में 'ऐतिहासिक जनसैलाब'

उन्होंने भगवान हनुमान से प्रार्थना करते हुए कहा “हे हनुमान जी”, हे बागेश्वर बालाजी, सम्पूर्ण विश्व में व्याप्त सनातनी हिन्दुओं की रक्षा के लिए इस हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड के पाठ का पुण्यफल स्वीकार करें।

खुरहंड में उमड़ा 'आस्था' का 'महासागर': बाबा बागेश्वर के 'दरबार' में 'ऐतिहासिक जनसैलाब'

उन्होंने कहा कि आज सनातन धर्म को केवल आस्था ही नहीं, बल्कि संगठन और चेतना की भी आवश्यकता है। पंडित शास्त्री ने कहा कि यह भीड़ यह दर्शाती है कि हिंदू समाज जाग चुका है और अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट हो रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे धर्म को केवल पूजा तक सीमित न रखें, बल्कि जीवन में चरित्र, संस्कार और सेवा के रूप में अपनाएं।

खुरहंड में उमड़ा 'आस्था' का 'महासागर': बाबा बागेश्वर के 'दरबार' में 'ऐतिहासिक जनसैलाब'

आयोजन को लेकर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थीं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू संचालन के लिए स्वयंसेवकों और प्रशासन का उल्लेखनीय सहयोग देखने को मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

युगदृष्टा करवरिया की पुण्यतिथि बनी ‘संकल्प दिवस’: विरासत को आगे ‘बढ़ाने’ का लिया प्रण

City News Uttar Pradesh

पर्वों की आई बाढ़ : डीएम और एसपी शांति से निपटाने को परेशान, बनाई रणनीति

City News Uttar Pradesh

पहली बारिश ने खोली अयोध्या के विकास कार्यों की पोल: रामपथ से लेकर कई जगहों की धंसी सड़क, तीन अधिकारी सस्पेंड

दोस्तों के साथ घूमने जा रहा था कालिंजर और फिर युवक की हो गई मौत

एसपी अभिनंदन के गुड मार्निंग से पूर्व एसपी शालिनी का “अभिनंदन” ! …

पॉलीटेक्निक में अधिकांश बच्चे फेल, एबीपी नें पुनर्मूल्यांकन शुल्क माफी को सौंपा ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़