City News Uttar Pradesh
हाईटेंशन विद्युत लाइन की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

हाईटेंशन विद्युत लाइन की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत साथी गांव से भदेहदू गांव तक हाईटेंशन 11000 विद्युत लाइन माले की तरह लटक रहे, जो खेतों से लगभग 4 से 5 फीट की दूरी पर है। वहां से निकलने वाले आए दिन खतरे का शिकार हो रहे हैं, जिसको लेकर आज बांदा चित्रकूट सांसद को ज्ञापन सौंपकर लाइन को ठीक करवाने के लिए ज्ञापन सौपा हैं।

हाईटेंशन विद्युत लाइन की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
Villagers submitted memorandum to MP regarding the problem of high tension power line

– ग्रामीणों ने कहा विद्युत लाइन से जान माल का खतरा

बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत साथी और भदेहदू गांव पर हाईटेंशन 11000 विद्युत लाइन किसानों की खेतों से निकली हुई है, वहां से निकलने वाले आए दिन खतरे का शिकार हो रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले कई मवेशियों की मृत्यु हो चुकी है। वही दो लोग करंट का शिकार हो गए हैं। जो बाल बाल बचे हैं, जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार कुछ अधिकारियों को एवं विद्युत विभाग को लिखित में ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

जिससे क्षेत्र के समाजसेवी पीसी पटेल को जानकारी हुई कि बांदा चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पर एक कार्यक्रम पर आए हुए हैं, तो ग्रामीणों के साथ पहुंचकर विद्युतीकरण नई करवाने और हाईटेंशन विद्युत लाइन को ऊंचाई करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है। और कहा है कि अगर जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो, ग्रामीणों के साथ चक्का जाम धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अंकित गुप्ता ने सफाई अभियान को दी रफ्तार: बांदा में “डे-नाइट” सफाई व्यवस्था लागू

तालाब ने छीन ली दो मासूम जिंदगियां: दाहिन वारा की जगह उठी चीत्कारें, पसरा मातम

City News Uttar Pradesh

ट्रांसफर माफिया का खेल बेनकाब: रिश्वतखोरी में दबा ‘शिक्षा विभाग’ !

City News Uttar Pradesh

बिजली आपूर्ति में व्यवधान पर किसानों का छलका गुस्सा, दिया धरना !

City News Uttar Pradesh

बांदा में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार:बजट में 8.125 लाख आय का अनुमान

City News Uttar Pradesh

बहन के प्यार में पागल भाई: जबरन शादी का बना रहा था दबाव, न मानी तो गले पर मारा चाकू

ब्रेकिंग न्यूज़