City News Uttar Pradesh
घर की छत पर पड़ा मिला महिला का शव, मां ने लगाया हत्या का आरोप, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
उत्तर प्रदेश

घर की छत पर पड़ा मिला महिला का शव, मां ने लगाया हत्या का आरोप, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कालिंजर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में लिव इन रिलेशन शिप में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मकान की तीसरी मंजिल के छत पर शव पड़ा मिला। मां ने कथित दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। महिला कई वर्षों से एक युवक के साथ लिव इन रिलेशन शिप में रहती थी। सीओ नितिन कुमार और इंस्पेक्टर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि आरोपित की तलाश की जा रही है।

घर की छत पर पड़ा मिला महिला का शव, मां ने लगाया हत्या का आरोप, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Woman’s body found lying on the terrace of third floor, mother accused of murder, forensic team gathered evidence

कटरा रोड पर बिसात खाना (चूड़ी-बिंदी व अन्य सामान) की दुकान चलाने वाली 35 वर्षीय रेखा गुप्ता पुरानी बाजार स्थित घर में रहती थी। रामनगर निवासी पिता रामकृपाल और भाई की मौत के बाद उसने अपना अलग घर बनवा लिया था। दुकान पर उसके साथ मां भी बैठती थी। इलाकाई लोग बताते हैं कि कई वर्षों से वह एक युवक के साथ पति-पत्नी की तरह रहती थी। मंगलवार की सुबह मां इंद्राणी घर पहुंचीं तो छत पर शव पड़ा देखा। शोर सुन आसपास से लोग जुट गए। सीओ नितिन कुमार व थानेदार श्याम प्रताप पटेल ने जांच पड़ताल की। शव की हालत कुछ दूसरा ही इशारा कर रही थी। नजदीक ही मोबाइल फोन और काले रंग की पालीथिन बरामद हुई।

घर की छत पर पड़ा मिला महिला का शव, मां ने लगाया हत्या का आरोप, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Woman’s body found lying on the terrace of third floor, mother accused of murder, forensic team gathered evidence

– एक सप्ताह से दोनों में चल रहा था विवाद

पूछताछ में मां ने पुलिस को बताया कि बेटी रेखा निजी मकान में पति पंकज गुप्ता के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। पिछले एक सप्ताह से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। एक दिन पहले भी दोनों लड़ रहे थे, तो उसने मना किया था। रात में वह छत पर सो रही थी। मंगलवार सुबह देर तक नहीं उतरी तो देखने गई, जहां उसका शव मिला। मां ने कथित पति के विरुद्ध थाने में हत्या करने की तहरीर दी है।

– मेले में हुई थी जान-पहचान

थानाध्यक्ष श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि आसपास के लोगों से पता चला है कि जिस युवक के साथ वह रहती थी, वह इंदौर का रहने वाला है और मेले आदि में दुकान लगाता है। मेला में ही रेखा से उसकी जान-पहचान हुई थी। पूरा मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद से फरार कथित पति की तलाश की जा रही है। सीओ नरैनी नितिन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर अपनी जांच कर रही है।


– फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

फोरेंसिक टीम ने हत्या के बाद घटनास्थल के फिंगर प्रिंट सहित अन्य सुबूत जुटाए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले से संबंधित सभी जरूरी साक्ष्य लिए गए हैं। कुछ लोगों के बयान दर्ज किए गए। जल्द ही आरोपित की तलाश कर ली जाएगी।

– 15 साल पहले मेले में कथित पति से हुई थी दोस्ती

रेखा हर वर्ष कालिंजर दुर्ग में कार्तिक पूर्णिमा समेत अन्य मेला में दुकान लगाती थी। 15 साल पहले मूलरूप से इंदौर निवासी पंकज गुप्ता कालिंजर मेला में झूला लगाने आया था। तभी रेखा की पंकज से नजदीकियां बढ़ गई थीं। पंकज गुप्ता एक बार रेखा को भगा ले गया था। कई सालों तक दूसरे शहरों में रहने के बाद रेखा और पंकज वापस कालिंजर लौट आए।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डॉ. नवीन कुमार को नेंशनल एजुकेशन फोरम कोलकाता से मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

City News Uttar Pradesh

चाइल्ड ट्रस्ट चर्चा में, जरूरत मन्दो के चेहरे पर लाया मुस्कान

City News Uttar Pradesh

बांदा : रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत, झांसी-प्रयागराज हाईवे पर हुआ हादसा

UP Corona Update : उत्तर प्रदेश में घटने लगा है कोरोना वायरस का संक्रमण, रिकवरी रेट 91.8 फ़ीसदी पर पहुंचा, 24 घंटे में 6725 नए केस …

शाबाश पुलिस: शादी समारोह से आभूषण और रुपये चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

लिख लोढ़ा पढ़ पत्थर बनी बेसिक शिक्षा: डीएम के निरीक्षण में ‘उजागर’ हुई बदहाल व्यवस्था

ब्रेकिंग न्यूज़