City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

अंधविश्वास : बांदा में समाधि के महिमा मंडन पर 15 के खिलाफ रिपोर्ट

 

  • रिपोर्ट – विनोद मिश्र

बांदा। जिला प्रशासन ने सजगता दिखाते हुए पनप रहे अंधविश्वास का वेधन कर दिया। इससे जागरूक लोगों में खुशी है। जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के खरौंच गांव में कुछ दिनों पूर्व सुहारी लाल कुशवाहा के निधन पर बनाई गई समाधि पर अंधविश्वास के चलते रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा की जा रही परिक्रमा पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को देर शाम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई थानों की फोर्स ने यहां से भीड़ को खदेड़ दिया था। देर रात पांच नामजद और 10 अज्ञात के विरुद्ध महामारी अधिनियम सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की र्गई।

खरौंच (मोतियारी) गांव में समाधि पर परिक्रमा और भीड़भाड़ हो रही थी। अफवाह थी कि परिक्रमा से तमाम रोग ठीक हो जाते हैं। एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने इसे अफवाह बताते हुए लोगों को यहां न आने को कहा था। बुधवार शाम एसपी एसएस मीणा के निर्देश पर सीओ अतर्रा सियाराम सहित कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सरोज तथा अतर्रा, कालिंजर, बदौसा, फतेहगंज, गिरवां आदि थानों का फोर्स जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचा और भीड़भाड़ को हटवा दिया। आसपास बना ली गई दुकानों की झुग्गी झोपड़ी हटवा दीं गईं।

कोतवाली प्रभारी ने बताया समाधिस्थल पर महिमा मंडन करने पर लाल बाबू पुत्र रघ्घु केवट, रामकिशोर पुत्र मुन्नीलाल, लाला माली पुत्र बलराम (करौला पुरवा, नौगवां, कालिंजर) और 10 अज्ञात के विरु द्ध धारा 188, 269, 270 आईपीसी व महामारी अधिनियम तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर, पुलिस खरौंच की तरफ जाने वालों को रोक रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद व एसपी ने देखी जेल का किया निरीक्षण, बैरकों की ली तलाशी …

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : आधी रात चुनाव प्रचार करने पर अखिलेश, जयंत समेत 300-400 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन का आरोप

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें करा दिया हर-हर गंगे : चौबीस घंटे मिलेगी जलापूर्ति

City News Uttar Pradesh

तबाही जैसा मंजर : महोबा में पांच घंटे की मूसलाधार बारिश से पुलिया व सड़क बही, मोहल्ले बने टापू, घरो में घुसा पानी

विकास कार्यों की प्रगति: “खुल गई पोल और बज गया ढोल”

यूपी की आज की बड़ी खबर, महिलाओं से छेड़खानी करने वालों के फोटो/पोस्टर चौराहों पर लगाएं जायेंगे…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़