27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी चुनाव 2022 : आधी रात चुनाव प्रचार करने पर अखिलेश, जयंत समेत 300-400 लोगों के खिलाफ केस दर्ज,
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव 2022 : आधी रात चुनाव प्रचार करने पर अखिलेश, जयंत समेत 300-400 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन का आरोप

 

यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार प्रचार के लिए दादरी विधानसभा आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखलेश यादव व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकदल जयंत चौधरी सहित 300-400 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों नेताओं ने आचार संहिता व कोविड नियमों का उल्लंघन किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यूपी चुनाव 2022 : आधी रात चुनाव प्रचार करने पर अखिलेश, जयंत समेत 300-400 लोगों के खिलाफ केस दर्ज,
UP Election 2022: Case filed against 300-400 people including Akhilesh, Jayant for campaigning at midnight

बता दें कि दादरी विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए बृहस्पतिवार आधी रात अखिलेश यादव व जयंत चौधरी दादरी पहुंचे थे। तय कार्यक्रम से आठ घंटे की देरी से दादरी पहुंचे दोनों नेताओं का समाजवादी व राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने लुहारली टोल पर स्वागत किया था। कार्यकर्ताओं ने नेताओं को गदा व फरसा भेंट किया था। रोड शो के दौरान करीब दो किलोमीटर तक गाड़ियों का जाम लग गया था।
अखिलेश ने सम्राट मिहिर भोज का चित्र हाथ में लेकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया था। उनके साथ दादरी विधानसभा से सपा प्रत्याशी राजकुमार भाटी समेत कई अन्य लोग थे। करीब बीस मिनट तक दादरी में रूकने के बाद अखिलेश का काफिला नोएडा के लिए निकल गया था। नोएडा में भी रात एक बजे चुनाव प्रचार किया गया था। दोनों नेताओं के अलावा मुकदमें में राजकुमार भाटी, सपा जिलाध्यक्ष इंद्र प्रधान को नामजद किया गया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में मशहूर हो गया नकली दवाओं का गोरख धन्धा: शहर से गांव तक पसरा पांव !

City News Uttar Pradesh

कामदगिरि मुखारविंद आश्रम में रहने वाले युवक ने सल्फास खाकर की खुदकुशी, सेवादार के रूप में आश्रम में करता था काम

आश्चर्य “योगी” सरकार में दुस्साह : तालाब औऱ मंदिर परिसर पर दबंगो के बन रहे आवास !

City News Uttar Pradesh

आकांक्षा बाजपेई का हुआ जिला श्रम अधिकारी पद पर चयन, बांदा जिलें का नाम किया रोशन

City News Uttar Pradesh

डीएम अमित ने ‘अफसरों’ की ‘कसी’ नकेल: ‘ढीली चाल’ पर ‘फूटा गुस्सा’ !

City News Uttar Pradesh Desk

वाह भाई वाह : बांदा में कूड़ा-करकट किचन को बना रहा लाजवाब

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़