29.5 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बेटे की मौत पर मां ने लगाया हत्या का आरोप, 12 जनवरी को केन नदी पुल के नीचे मिला था शव
उत्तर प्रदेश

बेटे की मौत पर मां ने लगाया हत्या का आरोप, 12 जनवरी को केन नदी पुल के नीचे मिला था शव

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रुपए के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने होमगार्ड के पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया। चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद युवक वहां से गायब हो गया। अगले दिन उसका शव केन नदी पुल के नीचे पड़ा पाया गया। पुलिस का कहना था कि युवक ने पिटाई से क्षुब्ध होकर खुदकुशी की है। जबकि मृतक की मां का कहना है कि उसके बेटे की हत्या करने के बाद शव को पुल से नीचे फेंक दिया गया।

बेटे की मौत पर मां ने लगाया हत्या का आरोप, 12 जनवरी को केन नदी पुल के नीचे मिला था शव
Mother accused of murder on son’s death, body was found under Ken river bridge on January 12

खुटला मुहल्ला निवासी मिथला पत्नी वंशगोपाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पुत्र मोनू ने पड़ोसी युवक को 1500 रुपए उधार दिए थे। रुपए मांगने को लेकर 11 जनवरी को सोनू का पड़ोसी युवक से विवाद हो गया था। युवकों ने घर में घुसकर सोनू को मारा पीटा था और उसे कोतवाली तक ले गए। बाद में पुलिस ने सोनू का जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया। उर्मिला भी अपना चिकित्सीय परीक्षण कराने में व्यस्त हो गई। इसी बीच सोनू रात को ही वहां से निकल पड़ा। घर पहुंची उर्मिला ने देखा तो सोनू घर पर मौजूद नहीं था। अगले दिन उसका शव केन नदी पुल के नीचे पड़ा पाया गया था। उर्मिला का आरोप है कि चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद हमलावर उसके पुत्र को अगवा कर ले गए। मारने-पीटने के बाद उसकी हत्या कर दी और शव को पुल से नीचे फेंक दिया। मिथला का कहना है कि उसके पुत्र ने खुदकुशी नहीं बल्कि उसके पुत्र की हत्या की है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बीस हजार में ‘महिला का सौदा’: रायपुर से बांदा लाकर हुई ‘खरीद-फरोख्त’, चार आरोपी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh Desk

बुंदेलखंड की ‘लाइफलाइन’ बरियारपुर बांध पर संकट: सिंचाई व्यवस्था पर ‘मंडराया’ ‘खतरा’

City News Uttar Pradesh Desk

अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित नें जो कहा वह कर “दिखाया” : नवरात्र की पूर्व संध्या पर कराई सफाई

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त दिनेश सिंह का निर्वाचित प्रतिनिधियों को गजब उपदेश, सावधानी हटी दुर्घटना घटी ! …

मंत्री रामकेश द्वारा महिलाओं का सम्मान:बोले जहां नारी का सम्मान, वहीं देवताओं का वास”

Banda : मां एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाता है परिवार नियोजन- विधायक …

ब्रेकिंग न्यूज़