City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : आयुक्त दिनेश सिंह का निर्वाचित प्रतिनिधियों को गजब उपदेश, सावधानी हटी दुर्घटना घटी ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आयुक्त दिनेश कुमार सिंह नें कोरोना से निपटने के लिये पंचायत चुनावों के बाद सभी ग्राम पंचायतों , क्षेत्र पंचायतों व जिला पंचायतों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को शिक्षाप्रद अपील जारी की है।साथ ही प्रशासनिक व्यवस्थाओं को भी सबके संज्ञान में लाकर अपनी अनोखी संवेदनशीलता जाहिर की है।


अब हम आपको आयुक्त दिनेश सिंह की अपील से रूबरू कराते हैं। उन्होने कहा की पंचायत के चुनाव की मतगणना समाप्त हो चुकी है जो लोग प्रधान, गांव पंचायत सदस्य,बीडीसी या जिला पंचायत सदस्य के लिए विजई घोषित हुए हैं वह सब अपने गांव को कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित करने में पूरी ताकत के साथ और संकल्प के साथ जुटे।सलाह दिया कीयह समय जीत का जश्न मनाने का नहीं बल्कि अपने गांव को कोरोना के संक्रमण से बचाने और लोगों कै जीवन को सुरक्षित करने का है।


– इसके लिये यह ध्यान दें की
प्रतिदिन निगरानी समिति गांव में भ्रमण करें। इसमें आशा के पास थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर जरूर हो।निगरानी समिति प्रत्येक घर में जाए और घर के सदस्यों से वार्ता करें।कोरोना के कोई लक्षण हो तो तत्काल आइसोलेट करें। दवा देकर उनका इलाज किया जाए ।


जांच में अगर टेस्ट पॉजिटिव आता है तो गंभीर होने की दशा में जिला अस्पताल में तत्काल भर्ती करायें।सामान्य दशा में होम आइसोलेशन में रह करके इलाज हो। गांव की प्रतिदिन साफ-सफाई उच्च कोटि की हो और सैनेटाईजेशन हो । जिन घरों में कोरोना के मरीज हो वह आई सुलेशन में हों, उन घरों में गांव पंचायत की तरफ से प्रत्येक दिन सैनिटाइजेशन हो और कंटेनमेंट एरिया के नियमों का पालन किया जाये।गांव के लोग घरों के बाहर मास्क लगाकर के ही निकलै। दो गज की दूरी का पालन हो।गांव में कहीं भीड़ ना हो ।अगर कहीं दो चार लोग बैठे तो 2 गज की दूरी जरूर हो। दो गज की दूरी और मास्क का पालन हो। अपने हाथों को सैनेटाइज भी करते रहें । सभी सुनिश्चित करें की किसी को थोड़े से भी लक्षण है तो छुपाये नहीं और लापरवाही ना हो ,तुरंत उसका सूची में नाम दर्ज हो। उसका टेस्ट हो ।अगर पॉजिटिव हो तो उसका इलाज तत्काल शुरू हो ।जितनी जल्दी इलाज शुरू होगा उतना ही उस व्यक्ति के लिए अच्छा रहेगा।


आयुक्त नें सचेत किया की गांव में अगर बाहर से कोई व्यक्ति आया है तो वह कोरनटाइन में रहे। उसको गांव के विद्यालय में 7 दिन तक रखा जाए और वह घर पर ना आए ना गांव के अंदर। 7 दिन तक अगर वह स्वस्थ रहता है तो वह अपने घर आ सकता है।अगर आपने ऐसा सुनिश्चित कर लिया तो आपका गांव कोरोनावायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहेगा ।
जिन लोगों की उम्र 60 साल से अधिक है , या बच्चे 10 साल से कम उम्र के , या वह लोग जिन्हें पहले से कोई बीमारी है उनके लिए क्योंकि खतरा ज्यादा रहता है ,अतः वह लोग घर के बाहर बिल्कुल ना निकले जब तक बहुत जरूरी ना हो ।और बहुत कोई मजबूरी हो।इसका व्यापक प्रचार गांव में करें।


आयुक्त नें आशा जताई है कि जिस जोश और संकल्प के साथ आपने लोकतंत्र के पर्व में भाग लेकर जनता के विश्वास पर खरे उतरे हैं तो अब आपका दायित्व उस जनता के लिए करने के लिए बन जाता है। आप पूरी ताकत के साथ कोरोना संक्रमण को इस महामारी को हराने के लिए पूरे गांव को एकजुट करके व्यवस्थाओं में सुधार करें।
आयुक्त नें यह भी बताया की मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना से निपटने की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। दवा, ऑक्सीजन और बेड की कोई कमी नहीं है। हम लोग पूरी तरह से सेवा के लिए तैयार हैं बस आप पूरी ताकत के साथ अपने गांव में कोरोना संक्रमण से लोगों को सुरक्षित करने में लग जाए।बताया की मंडल के प्रत्येक जिले में जिलाधिकारियों के नेतृत्व में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम बनाया गया है।कोरोना से संबंधित किसी भी समस्या के लिए आप इस कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं। यह 24 घंटे काम कर रहे हैं।


बांदा जिले के लिए यह नंबर है 0519 –222 1624 ,222 1625 ,222 1626 222 1627, 222 1628, 2221 629,।
हमीरपुर के लिए 052 82-222330,224543,224542,225491,
महोबा जिले के लिए 05281-254901,254902,297939,297940)
चित्रकूट जिले के लिए 8765473613,8765473609,05198-235425,05198-298090
जानकारी दी की मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार कल 5 मई से 9 मई तक घर-घर सर्वेक्षण चिनहीकरण टेस्टिंग और दवा देने का भी कार्य होगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में “बुर्ज” की आड़ से कजली मेला देखती थीं “नवाब की बेगमें” !

मंत्री सूर्य प्रताप का निरीक्षण: कहा- शिक्षा और अनुसंधान में लाएं व्यावहारिकता

City News Uttar Pradesh

ठेकेदार ने हड़प लिया मजदूरों का पैसा, पीड़ितों ने एसपी से लगाई गुहार

डीएम आनंद सिंह का प्रयास, तालाब बनें “पिकनिक स्पाट ” …

डीएम और एसपी जुमे की नमाज को लेकर रेड एलर्ट : मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ हुई बैठक

City News Uttar Pradesh

विधायक का प्रशासन पर फूटा गुस्सा : भूमि को अकृषक घोषित कराने की फ़ाइल गायब !

ब्रेकिंग न्यूज़