30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
सीएम योगी का बड़ा एलान: यूपी में हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स के नाम पर होंगी सड़कें
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का बड़ा एलान: यूपी में हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स के नाम पर होंगी सड़कें

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावियों को सम्मानित करने के दौरान बेटियों की सफलता को रेखांकित कर अभिभावकों को बड़ा संदेश दिया है । सीएम योगी ने कहा, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मेरिट में जगह बनाने वाले कुल 170 मेधावियों में 58 छात्र और 112 छात्राएं हैं। यह सफलता बताती है कि बेटियों ने लंबी छलांग मारी है और उन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

सीएम योगी का बड़ा एलान: यूपी में हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स के नाम पर होंगी सड़कें
CM Yogi’s big announcement: Roads will be named after the toppers of high school and intermediate in UP

मुख्यमंत्री ने कहा अभिभावक बेटे का ज्यादा ध्यान देते हैं। बेटा-बेटी में कभी फर्क न करें और दोनों का समान रूप से आगे बढ़ाएं। योगी ने 170 मेधावियों को प्रमाणपत्र, मेडल, टैबलेट व एक-एक लाख रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। योगी ने एक शिक्षक की तरह मेधावियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए परिश्रम का कोई विकल्प न होने का सिद्धांत भी समझाया। कहा, शॉर्टकट से कोई लंबे समय तक सफल नहीं हो सकता। यह सफलता नई मंजिल तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगी। सफलता बताती है कि आप सही राह पर चल रहे हैं।

सीएम योगी का बड़ा एलान: यूपी में हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स के नाम पर होंगी सड़कें

– मेधावियों के नाम होगी सड़क

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उप्र माध्यमिक शिक्षा, उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से जुड़े जिन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया है, उनके गांव व मोहल्ले में सड़क का नामकरण मेधावी के नाम पर किया जाए। सड़क निर्माण का शिलान्यास भी मेधावी से कराया जाए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मौरंग लदे ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत, चालक हिरासत में …

डीएम दीपा रंजन नें पढ़ाया विकास का पाठ : हिदायत दिया योजनाओं का न हो “बंटाधार”

City News Uttar Pradesh

Banda : तिहरे हत्या कांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा।

डीएम दीपा रंजन नें फायलेरिया को पछाड़ने के लिये बनाया मूड: सहयोग हेतु की अपील

City News Uttar Pradesh

पचास साल का इतिहास बोला: जब व्यापारी बने थे ‘क्रांति’ के अगुआ, संघर्ष की मशाल फिर जली

City News Uttar Pradesh

COVID-19 Update : यूपी में कम हो रहे कोरोना वायरस के नए संक्रमित, लेकिन बढ़ रही है मृतकों की संख्या …  

ब्रेकिंग न्यूज़