City News Uttar Pradesh
यूपी में सशर्त पुरानी पेंशन बहाली से अधिकांश दुखी: वर्ष 2005 की पूरी अवधि शामिल करने की मांग
उत्तर प्रदेश

यूपी में सशर्त पुरानी पेंशन बहाली से अधिकांश दुखी: वर्ष 2005 की पूरी अवधि शामिल करने की मांग

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यूपी में सशर्त पुरानी पेंशन बहाली पर कैबिनेट के फसलें में त्रुटियों से सरकारी कर्मचारियों में “कहीं खुशी कहीं गम” का आलम है। अधिकांश “कर्मचारी खफा” हैं। उन्होंने मुख्य मंत्री योगी से अनुरोध किया हैं की वर्ष 2005 में “नौकरी के लिये प्रकाशित विज्ञापन को 28 मार्च 2005 से पहले के प्रकाशन की सीमा में न बांधा” जाये। “बल्कि 2005 के पूरे साल को विज्ञापन प्रकाशन की अवधि में शामिल कर पुरानी पेंशन बहाल” किया जाना ही “प्राकृतिक न्याय के अनुकूल” होगा।

यूपी में सशर्त पुरानी पेंशन बहाली से अधिकांश दुखी: वर्ष 2005 की पूरी अवधि शामिल करने की मांग
Most unhappy with conditional restoration of old pension in UP: Demand to include the entire period of 2005

दरअसल प्रदेश सरकार ने 28 मार्च 2005 को राज्य में नई पेंशन लागू करने की घोषणा की थी। इसपर हाई कोर्ट में कई याचिकायें दायर हुई की इसके लागू होने के पूर्व नौकरियों के लिये विज्ञापन निकले थे ,चयन के बाद नियुक्तियों का क्रम 2005से 2006 तक चला इस लिये ऐसे कर्मचारी अपने को पुरानी पेंशन से गवर्न होना चाहिये।

यूपी में सशर्त पुरानी पेंशन बहाली से अधिकांश दुखी: वर्ष 2005 की पूरी अवधि शामिल करने की मांग
Most unhappy with conditional restoration of old pension in UP: Demand to include the entire period of 2005

योगी सरकार ने इन कर्मियों के पक्ष में कोर्ट के निर्णयों के चलते महज उन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन में शामिल किया हैं जिनके विज्ञापन 28 मार्च से पहले प्रकाशित हुये थे। इस निर्णय से ऐसे कर्मचारी पुरानी पेंशन के दायरे से अब बाहर रह गये जिनके विज्ञापन 28 मार्च 2005 के बाद उस वर्ष प्रकाशित हुये थे। ऐसे कर्मचारियों में सरकार के निर्णय से घोर निराशा है।

यूपी में सशर्त पुरानी पेंशन बहाली से अधिकांश दुखी: वर्ष 2005 की पूरी अवधि शामिल करने की मांग
Most unhappy with conditional restoration of old pension in UP: Demand to include the entire period of 2005

सरकार के इस सशर्त निर्णय से स्वास्थ विभाग के वह कर्मचारी दुखी है जो अगस्त 2005 में प्रकाशित विज्ञापन के आधार पर चयनित हुये थे। इनमें एएनएम (महिला हेल्थ वर्कर) हैं। हालांकि इन एएनएम कर्मचारियों का कहना है की उनकी नियुक्ति के संदर्भ में पहले विज्ञापन 2001 में प्रकाशित हुआ पर इसे रद्द कर अगस्त 2005 में प्रकाशित किया गया। दुबारा पुनः आवेदन मांगे गये तथा वर्ष 2005 में साक्षात्कार कर चयनित किया गया।

यूपी में सशर्त पुरानी पेंशन बहाली से अधिकांश दुखी: वर्ष 2005 की पूरी अवधि शामिल करने की मांग
Most unhappy with conditional restoration of old pension in UP: Demand to include the entire period of 2005

इसलिये सरकार को चाहिये की वह हमारे विज्ञापन की अवधि को 2001 से समझें क्योंकि सरकार ने ही विज्ञापन स्थगित कर फिर चार साल के लंबे अंतराल के बाद अगस्त 2005 में निकाला। सरकार को चाहिये की वह अपने कैबिनेट के फसलें में आंशिक संशोधन कर यह निर्णय ले की वर्ष 2005 में प्रकाशित सभी विज्ञापनों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को पुरानी पेंशन के दायरे में लिया जायेगा। यही ऐसे कर्मचारियों के लिये प्राकृतिक न्याय होगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चोरों के दुस्साहस से पुलिस की किरकिरी: एक ही रात में सात दुकानों को बनाया निशाना

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी विधान सभा के गावों में सुबह हो या शाम “गूंज रहा “जयराम”

City News Uttar Pradesh

सवालों के घेरे में पूरा तंत्र: दुष्कर्म पीड़िता के ‘परिजनों’ पर मुकदमा दर्ज, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

City News Uttar Pradesh

मदरसा जदीद में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

बैंक ऑफ बड़ौदा में 54 लाख का गबन, तत्कालीन ऑपरेशन इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तीन महीने पहले भी हुआ था डेढ़ करोड़ का गबन

City News Uttar Pradesh

दो साल के मासूम बच्चे के मुंह में फंसा आलू का टुकड़ा, तड़पकर हुई दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़