- विनोद मिश्रा
बांदा। प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्य मंत्री एवं कुशल संगठन कर्ता रामकेश निषाद नें भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर अपनी विधानसभा के पैलानी डेरा बूथ संख्या-73 में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ध्वज फहराया। महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस अवसर पर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा की भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह देश को विकसित देश बनाने की ओर तेजी से अग्रसर है। इसका स्थापना दिवस भाजपा परिवार के सदस्यों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है।

मंत्री निषाद नें कहा की राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद तथा पंचनिष्ठाओं की संगत विचारधाराओं को साकार करने की दिशा में भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में समर्पण भाव के साथ कार्य कर रही है। इस लोकसभा चुनाव में हम सभी कार्यकर्ता 400 प्लस सीटों के साथ भाजपा को विजयी बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया की कार्यकर्ताओं की लगनशीलता से हम निश्चय ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
