27.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
जल प्रलय की ओर बढ़ रही केन का जल स्तर घटना शुरू: 50 से अधिक गांव थे प्रभावित
उत्तर प्रदेश

जल प्रलय की ओर बढ़ रही केन का जल स्तर घटना शुरू: 50 से अधिक गांव थे प्रभावित

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल प्रलय की ओर बढ़ रही केन का रौद्र रूप थम गया। जल स्तर तेजी से घटना शुरू हो गया है। प्रशासन भी चैन की सांस भरने लगा है। मध्यप्रदेश के पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश के कारण यूपी के बांदा जिले में केन नदी का जलस्तर सोमवार को तेजी से बढ़नें लगा था। इसका जल स्तर खतरे के निशान को पार कर 6.75 मीटर पहुंच गया था। मंगलवार को दोपहर बाद इसका जल स्तर तेजी से घटनें लगा।

जल प्रलय की ओर बढ़ रही केन का जल स्तर घटना शुरू: 50 से अधिक गांव थे प्रभावित

जल स्तर बढ़ने से 50 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए । कुछ गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया, जबकि कई गांवों में रोड पर पानी भर जाने के कारण ग्रामीण नाव के सहारे अपनी दिनचर्या निपटाते रहे। नरैनी तहसील के गांव बिलहरका समेत एक दर्जन से अधिक तटीय क्षेत्र बाढ़ की चपेट में हैं।

जल प्रलय की ओर बढ़ रही केन का जल स्तर घटना शुरू: 50 से अधिक गांव थे प्रभावित

पैलानी और जसपुरा थाना क्षेत्र के सिंधन कला, पडोहरा, नादादेव सहित डेढ़ दर्जन गांवों के संपर्क मार्गों में पानी भर गया, जिससे लोग नाव के जरिए आवागमन करते रहे। जिला अधिकारी नागेंद्र प्रताप बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार दौरा करते देखें गये। जिला प्रशासन राहत कार्यों में जुटा रहा। वैसे भी बाढ़ राहत चौकियां किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार हैं, लेकिन यदि पुनः बारिश पर केन नदी का जलस्तर अभी भी बढ़ सकता है। जिससे तटीय क्षेत्रों में बरसात के मौसम में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नृशंस हत्या : पड़ोसी को काटने के बाद आरोपी, खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा थाने, पत्नी पर था वशीकरण का शक …

माफिया मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई: लखनऊ स्थित करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने रवाना हुई पुलिस

City News Uttar Pradesh

प्रवीण सिंह की ‘दरियादिली’ से जगमगाई दीपावली: बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने वंचितों को ‘बांटी ख़ुशी’

City News Uttar Pradesh

दो दोस्तों की दुर्घटना में मौत: ट्रक ने कुचला, परिजनों में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

यूपी पुलिस को पहली बार मिला अपना प्रतीक चिन्ह, डीजीपी डा. डीएस चौहान ने किया अनावरण

City News Uttar Pradesh

पंचायत चुनाव : कुशल रणनीतिकार बन उभरे विधायक प्रकाश …

ब्रेकिंग न्यूज़