25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश ने दिलाई 3.38 करोड़ की सौगात: बोले- खंगार चौक बनेगा 'गौरव प्रतीक'
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश ने दिलाई 3.38 करोड़ की सौगात: बोले- खंगार चौक बनेगा ‘गौरव प्रतीक’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर का ऐतिहासिक गौरव फिर से चमकने जा रहा है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने खंगार समाज और नागरिकों की मांग को पूरा करते हुए महाराजा खेत सिंह खंगार ‘चौक’ के लिए 3 करोड़ 38 लाख रुपये की स्वीकृति शासन से दिला दी है। नवंबर माह से इस परियोजना का कार्य प्रारंभ होगा। यह चौक अब सिर्फ एक यातायात बिंदु नहीं रहेगा बल्कि शहर की ‘अस्मिता, वीरता और सामाजिक एकता’ का प्रतीक बनेगा।

विधायक प्रकाश ने दिलाई 3.38 करोड़ की सौगात: बोले- खंगार चौक बनेगा 'गौरव प्रतीक'

विधायक प्रकाश नें दूरभाष पर जानकारी दी कि नई प्रतिमा निर्माण और चौक के सुंदरीकरण की यह योजना न सिर्फ सांस्कृतिक महत्व रखती है, बल्कि यह बांदा के विकास मानचित्र में नये स्वरूप में ‘स्वर्णिम अध्याय’ जोड़ेगी। वर्ष 2024 में 16 जुलाई को इस चौक पर तब तनाव फैल गया था, जब कुछ अराजक तत्वों ने महाराजा खेत सिंह खंगार की प्रतिमा को खंडित कर दिया था। इस घटना ने पूरे समाज को ‘झकझोर’ दिया था।

विधायक प्रकाश ने दिलाई 3.38 करोड़ की सौगात: बोले- खंगार चौक बनेगा 'गौरव प्रतीक'

खंगार समाज नई प्रतिमा निर्माण और चौक के सौंदर्यीकरण की निरंतर मांग कर रहा था। इसी क्रम में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इस मांग को ‘गंभीरता’ से लिया। शासन स्तर पर विशेष प्रस्ताव भेजा, जिसे अब स्वीकृति मिल चुकी है। विधायक प्रकाश ने बताया कि प्रतिमा निर्माण पर 38 लाख रुपये तथा चौराहे के सौंदर्यीकरण पर 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना का कार्य नवंबर माह से शुरू होकर महाराजा खेत सिंह खंगार जयंती तक पूर्ण कर दिया जाएगा।

विधायक प्रकाश ने दिलाई 3.38 करोड़ की सौगात: बोले- खंगार चौक बनेगा 'गौरव प्रतीक'

चौक पर बनने वाली नई प्रतिमा न केवल महाराजा खेत सिंह की वीरता का प्रतीक होगी, बल्कि इसे आधुनिक आकर्षण और ऐतिहासिक पहचान के साथ तैयार किया जाएगा। चौक के चारों ओर हरे-भरे पार्क, आधुनिक लाइटिंग, सुरक्षा दीवार, बैठने की व्यवस्था होगी। विधायक प्रकाश दिवेदी ने बताया की “महाराजा खेत सिंह खंगार एक महान योद्धा और स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने अपने साहस और पराक्रम से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है। उनका स्मारक सिर्फ खंगार समाज की श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि पूरे ‘बांदा की आत्मा का प्रतीक’ है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में भीषण मार्ग दुर्घटना : तीन की हुई मौत, एक कानपुर रेफर

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों का किया बखान

कृषि विभाग की कागजी खेती: मोटे अनाज की हवा-हवाई पैदावार, ज़मीन पर गायब है सच्चाई

City News Uttar Pradesh

दिनदहाड़े लूट की फिल्मी पटकथा: फर्जी पुलिस बनकर महिला को बनाया शिकार, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

डॉक्टर ने मरीज को पीटकर कक्ष से बाहर घसीटा, घटना सीसीटीवी में हुई कैद, डीएम ने जांच के दिए आदेश

बालू खदान अमलोर खंड आठ बन गया है महाचोर : प्रशासन कब तक रहेगा खामोश !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़