27.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
आस्था और आधुनिकता संगम: अक्षय नवमी पर आंवले तले पूजा, तो कहीं सजी फूड पार्टी
उत्तर प्रदेश

आस्था और आधुनिकता संगम: अक्षय नवमी पर आंवले तले पूजा, तो कहीं सजी फूड पार्टी

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में अक्षय नवमी पर्व आस्था और आधुनिकता के संगम का अद्भुत दृश्य बन गया। गुरुवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने परंपरागत ढंग से आंवले के वृक्ष की पूजा की, कथा सुनी और परिवार की खुशहाली की कामना की। लेकिन इसके साथ ही कई स्थानों पर यह पवित्र पर्व आध्यात्मिक आयोजन से आगे बढ़कर सामाजिक प्रदर्शन का मंच भी बना।

आस्था और आधुनिकता संगम: अक्षय नवमी पर आंवले तले पूजा, तो कहीं सजी फूड पार्टी

सुबह से ही हल्की बारिश के बीच शहर के मंदिरों, मोहल्लों और गांवों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। सिर पर पूजा की थाली, हाथों में कलश और श्रद्धा से झुके हुए मन हर ओर धार्मिकता का वातावरण था। आंवले के पेड़ के नीचे बैठी महिलाओं ने पारंपरिक विधि से पूजन-अर्चन किया, कथा सुनी और उसी स्थान पर पूड़ी-सब्जी, चावल, खीर जैसे पकवान ग्रहण किए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आंवले के वृक्ष का पूजन अक्षय पुण्य देता है और इस दिन किया गया ‘दान’ कभी नष्ट नहीं होता।

आस्था और आधुनिकता संगम: अक्षय नवमी पर आंवले तले पूजा, तो कहीं सजी फूड पार्टी

कई कॉलोनियों और शहर के ऊपरी तबकों में अक्षय नवमी पूजा “फेस्टिव पार्टी” के रूप में तब्दील होती नजर आई। घरों के लॉन और टैरेस पर टेबल-कुर्सियाँ सजीं, रंगीन प्लेटों में पकवान परोसे गए और पूजा के बाद सेल्फी व वीडियो शूट का सिलसिला शुरू हो गया। जहां परंपरागत महिलाएं मिट्टी पर बैठकर पूजा और भोजन कर रही थीं, वहीं कुछ महिलाएं इस पर्व को फैशन और सोशल मीडिया ट्रेंड की तरह मना रही थीं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति नें अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले की कराई तैयारी शुरू

City News Uttar Pradesh

फूड पार्क की करोड़ों की जमीन पर माफियाओं की ‘गिद्ध’ निगाहें: आयुक्त द्वारा आवंटन निरस्त

बांदा में ‘बंदियों’ की ‘जान’ दांव पर: मंडल कारागार में एक भी एंबुलेंस नहीं उपलब्ध

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश नें मंडल बैठक में भरी हुंकार : जनसेवा में समर्पण के साथ करें कार्य

City News Uttar Pradesh

जल प्रलय की ओर बढ़ रही ‘केन और यमुना’ का जल स्तर घटना शुरू: 50 से अधिक गांव थे प्रभावित

बांदा पालिका अध्यक्ष टिकट हुआ रोमांचक : मालती बासू या रानी गुप्ता होंगी उम्मीदवार ?

ब्रेकिंग न्यूज़