- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी नें अपने विधानसभा क्षेत्र के महुआ मंडल की संगठनात्मक बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को धार देने के लिये पार्टी जनों को कमर कसनें की नसीहत दी।

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा एवं नगर निकाय चुनाव सम्बंधी विषयों पर भी चर्चा की गई। विधायक प्रकाश द्विवेदी नें कहा की 17 सितंबर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिन है ।

इस दिन से दो अक्टूबर तक सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सक्रियता से जन संपर्क कर विभन्न आयोजनों के माध्यम से सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचना है। यह बताया जाये की भाजपा का लक्ष्य हर जन सुखाय हर जन हिताय का है।

विधायक द्विवेदी नें बताया की इस दौरान निःशुल्क इलाज के लिये आयुष्मान कार्ड भी बनेगे। इसके तहत प्रति परिवार को हर वर्ष पांच लाख रुपये तक का इस कार्ड के माध्यम से सरकार फ्री इलाज की व्यवस्था देगी। पार्टी जन इसके प्रति भी लोगों को जागरुक करें।

उन्होने बताया की आने वाले महीनों में निकाय चुनाव औऱ डेढ साल में लोकसभा चुनाव होने है, इसके लिये बूथ स्तर पर हम सबको औऱ सशक्त होना है। बैठक को जिलाध्यक्ष संजय सिंह नें भी संबोधित कर पार्टी की रीति औऱ नीति समझाई।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
