31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
जनसमस्याओं और खाद संकट पर बिफरे बसपाई, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

जनसमस्याओं और खाद संकट पर बिफरे बसपाई, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अन्नदाता की खाद समस्या और अन्य समस्याओं समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर लेकर बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना देकर विरोध-प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर किसान और जन समस्याओं के निराकरण की मांग की।

जनसमस्याओं और खाद संकट पर बिफरे बसपाई, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। कहा कि पूरे जनपद में खाद संकट के चलते किसान दर-दर की ठोकरें खा रहा है। किसान खेतों का काम छोड़कर सहकारी समितियों के चक्कर काटने को मजबूर है।

खाद संकट के चलते किसानों की रबी फसल की बुआई नहीं हो पा रही। प्रदेश सरकार के प्रति किसानों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों व महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाओं में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। जनपद के लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। धरना सभा के बाद राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता को सौंपा।

इसमें कहा है कि किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल पा रही। जल्द ही खाद का संकट खत्म कराया जाए। पेट्रोलियम पदार्थों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर रोक, धान की फसल का लागत मूल्य से दोगुना समर्थन मूल्य, धान खरीद केंद्र बढ़ाने और महिला अपराधों पर रोक लगाने को सख्त कानून बनाए जाने की मांग की। इस मौके पर शिवदयाल रत्नाकर, बल्देव वर्मा, आशुतोष भास्कर, कृष्णा प्रजापति, अयूब खां, डा.घनश्याम सिंह खंगार, इरफान अली, विजय बहादुर वर्मा, विमल वर्मा, पीपी कुशवाहा, धीरज राजपूत, मधुराज पाल संतोष वर्मा आदि शामिल रहे।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बंधुवा मजदूरी बन गई है अभिशाप, 79 मजदूर हरियाणा से मुक्त हो बांदा आये ! ….

पहली बारिश ने खोली अयोध्या के विकास कार्यों की पोल: रामपथ से लेकर कई जगहों की धंसी सड़क, तीन अधिकारी सस्पेंड

डीएम नगेंद्र का तबादला : योगी ने पूरी कर दी उनके मन की मुराद ! गद्दी संभालेंगी जे रिभा

City News Uttar Pradesh

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी 15 वर्ष का कठोर कारावास : न्यायालय ने 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें चित्रकूट में मंत्रियों का किया स्वागत, समीक्षा बैठक में दिए सुझाव

डॉ. विनीत सचान ‘हेल्थ सिस्टम’ करेंगे मजबूत: चित्रकूट मंडल के ‘अस्पताल’ बनेंगे ‘सेफ और स्मार्ट’

ब्रेकिंग न्यूज़