26.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट मंडल में 35 करोड़ की लागत से डेयरी उद्योग की होगी स्थापना: कार्ययोजना हुई तैयार
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट मंडल में 35 करोड़ की लागत से डेयरी उद्योग की होगी स्थापना: कार्ययोजना हुई तैयार

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘नंद बाबा दुग्ध मिशन’ और ‘मुख्यमंत्री गोसंवर्धन योजना’ के तहत जिले में किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ‘नंदनी कृषक समृद्धि योजना’ और ‘मिनी नंदनी कृषक समृद्धि योजना’ का शुभारंभ किया गया है। इन योजनाओं के जरिए किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली गायों से डेयरी इकाइयाँ स्थापित करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

चित्रकूट मंडल में 35 करोड़ की लागत से डेयरी उद्योग की होगी स्थापना: कार्ययोजना हुई तैयार

चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में कुल 35 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से*.369 मिनी डेयरी प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इन योजनाओं के तहत किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा, जबकि 15 प्रतिशत धनराशि किसान को खुद लगानी होगी।

बांदा में बनेगा 55.88 करोड़ से आधुनिक दुग्ध प्लांट: बीस हजार लीटर होगी क्षमता

इसके अलावा, 35 प्रतिशत ऋण का प्रावधान भी किया गया है, ताकि किसानों को डेयरी उद्योग स्थापित करने में किसी प्रकार की आर्थिक समस्या न आए। बांदा में नंदनी कृषक समृद्धि योजना और चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा में मिनी नंदनी कृषक समृद्धि योजना को लागू किया गया है। मिनी नंदनी योजना में चारों जिलों से लक्ष्य के मुकाबले छह गुना अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे में ई-लाटरी के जरिए चयन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

चित्रकूट मंडल में 35 करोड़ की लागत से डेयरी उद्योग की होगी स्थापना: कार्ययोजना हुई तैयार

नंदनी कृषक समृद्धि योजना के तहत बांदा में पांच डेयरी इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य है। इस योजना के लिए 30 नवंबर तक 17 आवेदन विभाग को प्राप्त हुए, जिनमें से 12 आवेदन सही पाए गए, जबकि 5 आवेदन निरस्त कर दिए गए। अब शासनादेश के बाद ई-लाटरी के जरिए लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। मिनी नंदनी योजना के तहत चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा और बांदा में कुल 15 यूनिट स्थापित की जाएंगी।

बांदा में बनेगा 55.88 करोड़ से आधुनिक दुग्ध प्लांट: बीस हजार लीटर होगी क्षमता

इस योजना के लिए मंडल में 88 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 15 लाभार्थियों का चयन ई-लाटरी के जरिए किया जाएगा। प्रभारी अपर निदेशक चित्रकूटधाम मंडल, डा. अरविंद कुमार ने बताया कि नंदनी कृषक समृद्धि योजना और मिनी नंदनी कृषक समृद्धि योजना के तहत डेयरी इकाइयों की स्थापना का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना है। आवेदन की संख्या छह गुना अधिक आने के कारण अब ई-लाटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट सौर ऊर्जा का बनेगा हब : 1900 मिलियन होगा बिजली का उत्पादन

रिश्ते हुए शर्मसार: हैवान भाई ने बहन की भरी मांग, युवती ने की आत्महत्या !

City News Uttar Pradesh

Banda :रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हुआ मेधावी छात्राओं का सम्मान …

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता द्वारा गौ-पूजा: गौ संरक्षण का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘भुजा उठाकर’ लिया ‘प्रण’: शिक्षा को नहीं बननें देंगे व्यापार, सीएम को ‘पत्र’

City News Uttar Pradesh

बांदा एवं हमीरपुर सहित 15 जिलों में आवंटित होंगे औद्योगिक एवं कामर्शियल प्लाट

ब्रेकिंग न्यूज़