29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
तेज रफ्तार का कहर: बस खाई में गिरी, महिला की मौत, 21 घायल, चालक की तलाश जारी
उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार का कहर: बस खाई में गिरी, महिला की मौत, 21 घायल, चालक की तलाश जारी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा से राजापुर जा रही एक प्राइवेट बस शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में एक महिला की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास हथौरा गांव में हुआ।

तेज रफ्तार का कहर: बस खाई में गिरी, महिला की मौत, 21 घायल, चालक की तलाश जारी

बस सुबह करीब 11 बजे बाबूलाल चौराहा स्थित प्राइवेट बस अड्डे से रवाना हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी। करीब साढ़े 11 बजे सामने से आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बस तीन बार पलटी खाकर खाई में गिर गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

तेज रफ्तार का कहर: बस खाई में गिरी, महिला की मौत, 21 घायल, चालक की तलाश जारी

बस के खाई में गिरने के बाद यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही देहात कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से बस को खाई से निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया।

तेज रफ्तार का कहर: बस खाई में गिरी, महिला की मौत, 21 घायल, चालक की तलाश जारी

चित्रकूट जिले के बनवारीपुर गांव की रहने वाली संतिया (45) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 21 घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। इन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि करिश्मा नामक यात्री को कानपुर भेजा गया। घटना के बाद एडीएम राजेश कुमार और एएसपी शिवराज ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। एएसपी शिवराज ने बताया कि हादसा बस की तेज रफ्तार के कारण हुआ। चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें ‘रिवर रैंचिंग’ कार्यक्रम में की ‘शिरकत’: मत्स्य अंगुलिकाओं को किया ‘प्रवाहित’

City News Uttar Pradesh

मां के हाथ का बना खाना खाते ही बेटी की तड़प कर हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर, सच्चाई सामने आई तो उड़ गए सबके होश, लाइट जाने से नहीं समझ पाई थी मां

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह का पैगाम, “लेलो आम के आम गुठिलियो के दाम” …

City News Uttar Pradesh

प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक: समस्याओं पर चर्चा सहित आंदोलन की हुंकार

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम का निर्देश गंभीर प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई कराई जाए…

City News Uttar Pradesh

ईद मिलादुनबी पर निकला जुलूस : राष्ट्र प्रेम और भाई चारा की पेश हुई मिसाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़