City News Uttar Pradesh
शराब बनी विष से भयंकर : पत्नी से विवाद के बाद मजदूर ने की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश

डायरिया का प्रकोप चरम पर : मासूम समेत तीन की मौत, भीषण गर्मी के चलते बढ़ रहा प्रकोप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भीषण गर्मी में डायरिया का प्रकोप चरम पर है। बुखार और डायरिया से पीड़ित मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, ट्रामा सेंटर में मरीजों को बेड के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। डायरिया और बुखार से पीड़ित करीब 10 से 12 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डायरिया का प्रकोप चरम पर : मासूम समेत तीन की मौत, भीषण गर्मी के चलते बढ़ रहा प्रकोप
Outbreak of diarrhea at its peak: three including innocent died, increasing outbreak due to severe heat

देहात कोतवाली क्षेत्र के छेहरांव गांव निवासी शिवाय पुत्र रिंकू कई दिन से बुखार से पीड़ित था। घरवालों ने उसका प्राइवेट में इलाज कराया। शुक्रवार को परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी रामबाबू पुत्र संजय बुखार से पीड़ित था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। शहर के क्योटरा मोहल्ला निवासी लखन डायरिया से पीड़ित था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।

डायरिया का प्रकोप चरम पर : मासूम समेत तीन की मौत, भीषण गर्मी के चलते बढ़ रहा प्रकोप
Outbreak of diarrhea at its peak: three including innocent died, increasing outbreak due to severe heat

वहां उपचार के दौरान इलाज के दौरान उसने भी शुक्रवार की देर शाम दम तोड़ दिया। उधर, जिला अस्पताल में बुखार और डायरिया से पीड़ित अलीगंज निवासी लल्लू , महोखर गांव निवासी गायत्री, पल्हरी गांव से प्रेमा देवी, गुरेह गांव की मीरा, महोखर गांव की प्रभा, जारी गांव की शीला, जौरही गांव की हेमा, खुरहंड गांव के अमित पुत्र नीलेश, जसपुरा की मैकी, अलीगंज की वंदना को भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर ट्रामा सेंटर के ईएमओ डॉ. विनीत ने बताया कि गर्मी के दिनों में बासी भोजन का इस्तेमाल न करें। ज्यादा ठंडा पानी न पिएं। दोपहर में बाहर निकले तो साफी या तौलिया से अपने कानों को ढककर रखें।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी : बिछा दी कागजी आंकड़ों की विसात

अंकित बासू बनें व्यापारियों की ‘ढाल’: 6.33 लाख़ की चोरी का खुलासा न होने पर डीएम एवं एसपी से जताया एतराज !

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी में अब सिर्फ रविवार को ही लॉकडाउन : योगी सरकार ने जारी किए आदेश …

डीएम ने लिया एक्शन : बैठक में अनुपस्थित जिला युवा कल्याण अधिकारी सहित दो का रोका वेतन

बांदा में बिजली का ‘काल’: घंटों अंधेरे में तड़पता रहा शहर, पावर हाउस बर्स्ट, विभाग लापता !

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू बनें विकास एवं गुणवत्ता के ‘प्रहरी’ : बारात घर का किया ‘कड़ा’ निरीक्षण

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़